Category Archives:  News

National Pig Day: आखिर क्यों अमेरिका में हर साल मनाया जाता है ये खास दिन

Mar 01 2021

Posted By:  Sunny

विश्व में हर महीने कई तरह के विशेष दिवस मनाये जाते है, जिन्हे सेलिब्रेट किया जाता है | इसी तरह अमेरिका में हर साल मार्च के पहले दिन यानी 1 मार्च को राष्ट्रीय सूअर दिवस मनाया जाता है | इस दिन अमेरिका के कई स्कूलों और चिड़ियाघरों में समारोह का आयोजन किया जाता है | साथ ही कई तरह के खेलो का आयोजन भी किया जाता है |



वैसे भारत में सूअर को एक गन्दा जानवर समझा जाता है | इतना ही नहीं अधिकांश लोगो को पता ही नहीं है कि सूअर बेहद ही बुद्धिमान और चतुर जानवर होता है | ऐसे से सूअर के इस गुण और महत्व को सम्मान देने के लिए हर साल 1 मार्च को राष्ट्रीय सूअर दिवस मनाया जाता है |



बता दे इस दिवस की शुरुआत सिस्टर एलन स्टैनले और मेरी लीन रेवे ने साल 1972 में की थी | राष्ट्रीय सूअर दिवस के दिन अमेरिका के स्कूल चिड़ियाघर और नर्सिंग होम में समारोह आयोजित किये जाते है | इन समारोह को पिग पार्टी कहा जाता है |


आपकी जानकरी के लिए बता दे सूअर ऐसा पालतू जानवर है, जिसे कुत्तो की तरह प्रशिक्षित किया जा सकता है | इतना ही नहीं सूअर 11 मील प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ते है, लेकिन फिर भी भागते हुए सूअर को पकड़ना काफी मुश्किल है | क्योंकि सीधा भागने की बजाए टेढ़ा मेढ़ा भागता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर