Category Archives:  Entertainment

सपने में दिखता था मरा हुआ बेटा, तब सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने करवाया था हरिद्वार में श्राद्ध

Mar 09 2021

Posted By:  Sunny

हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता विविधताओं से भरी हुयी है | यही वजह से विदेशो के निवासी भी हमारे देश की इस विविधता, संस्कृति और धर्म की ओर आकर्षित होते है | अपने कई बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें देखी होगी, जिनमे वे मंदिर मस्जिद में दर्शन के लिए जाते दिखाई देते है | लेकिन अब हिन्दू धर्म विदेशी सितारों को भी आकर्षित करने लगा है | कुछ ऐसे हॉलीवुड सितारे है, जो हिन्दू धर्म में अपनी श्रद्धा रखते है | 



ऐसा ही एक मामला कुछ सालो पहले देखने को मिला था, जब मशहूर हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन का परिवार उनके बेटे का पिंडदान करने हरिद्वार आया था | उस समय इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी |



बता दे साल 2012 में सिल्वेस्टर स्टेलॉन के बेटे सेज स्टेलॉन की बेहद ही कम उम्र में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी थी | जिसके बाद सिल्वेस्टर पूरी तरह टूट गए थे | बताया जाता है कि वे अपने बेटे के बहुत करीब थे |


खबरों की माने तो सिल्वेस्टर बेटे के जाने से बेहद दुखी थे, उन्हें अपना बेटा सपने में दिखाई देता था | उन्हें ऐसा महसूस होता था, कि उनका बेटा बहुत ही परेशान है, उसकी आत्मा संतुष्ट नहीं है | इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश के एक पंडित से घर में पूजा करवाई थी |


इसके बाद उन्होंने अपने भाई को और परिवार अन्य सदस्यों को हरिद्वार भेजकर अपने बेटे का पिंडदान करवाया था | बता दे केवल सिल्वेस्टर स्टेलॉन ही नहीं कई अन्य हॉलीवुड सितारे भी हिन्दू धर्म में रूचि रखते है | कुछ साल पहले मशहूर विल स्मिथ भी भारत आये थे और गंगा पूजा में भाग लिया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर