Category Archives:  Entertainment

इस एक्ट्रेस ने सलमान और उनके भाइयों पर लगाया था रेप का इल्जाम

Mar 11 2021

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस है, जिनका विवादों से गहरा नाता है | ये एक्ट्रेसेस हमेशा अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहती है, जैसे राखी सावंत और कंगना रनौत | लेकिन आज हम आपको ऐसी ही एक दूसरी विवादित एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है | जिन्होंने इतने विवाद खड़े किये कि लोगो ने उन पर विश्वास करना ही छोड़ दिया है | 



हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उनका नाम पूजा मिश्रा है | पूजा मिश्रा सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में तब आयी थी, जब उन्होंने सलमान खान और उनके भाइयों पर रेप का इल्जाम लगाया था | उन्होंने सलमान पर बेहद ही संगीन आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें लोगो से खूब खरी खोटी सुननी पड़ी थी |



पूजा मिश्रा ने सलमान, उनके भाई अरबाज और सोहेल पर आरोप लगाया था कि तीनो ने उनका यौन शोषण किया है | अपने एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि सलमान, अरबाज और सोहेल ने सुल्तान फिल्म और बिग बॉस के सेट पर उनका रेप किया था | अपने इन बयानों से पूजा सुर्ख़ियों में आ गयी थी, साथ ही उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था |


इतना ही उन्होंने वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पर भी गंभीर आरोप लगाए थे | उन्होंने आरोप लगाए थे कि शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके मोबाइल और लैपटॉप को हैक कर क्रिएटिव आइडियाज चुराए है | साथ ही उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पर काला जादू करने के आरोप लगाए थे | वैसे उनकी इन हरकतों के बाद लोगो ने उनको सीरियसली लेना छोड़ दिया |


इसके अलावा स्टाइल एंड सीजर सलून कि मालकिन ऋतू देसवाल ने पूजा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था | उनका आरोप था कि पूजा ने सुविधाओं का इस्तेमाल किया और भुगतान देने से मना कर दिया | इतना ही नहीं पैसे मांगने पर उन्होंने सैलून पर ही उनके 2 लाख रूपये चुराने का आरोप लगा दिया |

जानकारी के लिए बता दे पूजा मिश्रा बिग बॉस के पांचवे सीजन में नजर आयी थी | इसके अलावा वे कुछ और रियल्टी शोज में और डांस नंबर्स में नजर आ चुकी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर