Category Archives:  Entertainment

ये 4 है बॉलीवुड के दिलफेंक आशिक, कई हसीनाओ संग लड़ाया है इश्क

Mar 22 2021

Posted By:  Sunny

फ़िल्मी सितारों को परदे पर हर नयी फिल्म के लिए अलग अलग एक्ट्रेसेस संग रोमांस करना पड़ता है | कई बार परदे पर चल रहा रोमांस पर्दे के पीछे भी चलने लगता है | वैसे तो एक्टर दो या तीन अफेयर के बाद शादी के बंधन में बंध जाते है | लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे भी है, जिनका परदे के पीछे कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर चला | ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे है | जो अपनी फिल्मो से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहे है |


रणबीर कपूर


रणबीर कपूर एक बेहतरीन अभिनेता है, लेकिन वे अपनी फिल्मो से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है | रणबीर कई हसीनाओ संग रिलेशनशिप में रह चुके है | जिनमे दीपिका, कैटरीना, सोनम कपूर और कुछ मिस्ट्री गर्ल्स भी शामिल है | वैसे बता दे इन दिनों वे आलिया भट्ट के साथ रिलेशन में है |



सलमान खान


सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार है, जो हर बार किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते है | सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उनके कई अफेयर रहे है | जिनमे ऐश्वर्या और कैटरीना का नाम प्रमुखता से लिया जाता है | इसके अलावा सलमान की गर्लफ्रेंडस की लिस्ट में संगीता बिजलानी, सोमी अली, शाहीन और महक चहल का नाम भी है | बता दे इस समय सलमान Lulia Vantur को डेट का रहे है |

अक्षय कुमार


बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानि अक्षय अपनी फिटनेस और फिल्मो के लिए फेमस है | आज अक्षय खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे है, लेकिन शादी से पहले उनके कई अफेयर रहे है | शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा, आयशा जुल्का और यहाँ तक रेखा के साथ भी उनका नाम जुड़ चूका है |

संजय दत्त


संजय दत्त बॉलीवुड में संजू दादा के नाम से जाने जाते है | उनकी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी रही है | उन्होंने 3 शादियां की है | और उनके अफेयर्स माधुरी, सुष्मिता, टीना मुनीम और कई हसीनाओ संग रह चुके है | वैसे बता दे साल 2018 में आयी उनकी बायोपिक में बताया गया था कि उनकी 308 गर्लफ्रैंड्स रह चुकी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर