Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 अप्रैल 2021: आज साध्य योग में इन राशियों पर बरसेगा पैसा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | राजनीति से जुड़े जातक जनता के प्रिय बनेंगे, आपका समर्थन बढ़ेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला रहेगा | आज माताजी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कार्यो को लेकर की जा रही मेहनत रंग लाएगी | आज शत्रु भी आपके साथ प्रेम से पेश आएंगे, लेकिन आप सावधान रहे | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है | संतान से जुडी समस्या के समाधान में जीवनसाथी का साथ मिलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपनी निजी जरूरत के लिए आप कोई चीज खरीद सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में इस बात का ख्याल रखे कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लगे | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अपने खानपान पर भी ध्यान दे तो अच्छा है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है | अपने कामकाज के प्रति आपको गंभीर होना होगा | शाम को किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | जीवनसाथी अपनी कोई इच्छा जता सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज परोपकार की भावना बढ़ेगी, जो की एक अच्छा संकेत है | अपने अधूरे काम की जिम्मेदारी किसी को सौंपना आपकी गलती साबित हो सकता है | व्यापारी जातक कुछ नयी योजनाओ पर काम करेंगे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | चल रहा कोई शारीरिक कष्ट आज समाप्त होने वाला है | आज मित्र की मदद आपका कोई कार्य सफल होगा | संतान की संगति को लेकर उनसे बात कर सकते है | शाम का समय परिवार के बुजुर्गो संग सलाह मशवरे में बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यावसायिक लेनदेनों के लिए दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन तनाव भरा साबित होगा, हालाँकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी | परिवार का कोई सदस्य किसी चीज की मांग कर सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | कुछ बड़े खर्चे होंगे, जो बजट को बिगाड़ सकते है, आपको ध्यान देना होगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से मनमुटाव की स्थिति रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन लोन लेने की सोच रहे है, तो विचार त्याग दे, चुकाने में परेशानी होगी | परिवार में चल रहे कलह को दूर करने का आपका प्रयास सफल होगा | आज किसी निजी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उत्तम साबित होगा | पुरखो की सम्पत्ति से आपको फायदा मिलेगा | आज के दिन किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दे | कामकाज को लेकर दिन मेहनती लेकिन फलदायी रहेगा | शाम के समय जीवनसाथी संग किसी पार्टी में शामिल हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | अपने रुके हुए धन को प्राप्त करने को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे | इस राशि के विद्यार्थी व्यर्थ की बाते छोड़कर पढ़ाई में ध्यान दे | कामकाज को लेकर दिन फलदायी होगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ननिहाल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | व्यापारी जातक आज कोई डील फाइनल कर सकते है | शाम के समय किसी भी विवाद में पड़ने से बचे | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर