Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 अप्रैल 2021: आज इन चार राशियों पर मंडरा रही है परेशानी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 10 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायी साबित होगा | किसी काम में आपको भाई या बहन से मदद लेनी पड़ेगी | शाम के समय मित्र संग यात्रा कर सकते है | व्यापारी जातक आज के दिन कोई भी जोखिम ना उठाये | विवाहित जातको के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी वजह से मन में संतोष का भाव रहेगा, आप मानसिक शांति महसूस करेंगे | राजनीति से जुड़े जातको को आज अच्छा फायदा होगा | वैसे शाम के समय किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात मूड बिगाड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अचानक धनलाभ या अटका हुआ धन प्राप्त होने की सम्भावना है | पिताजी से आज कामकाज को लेकर सलाह मिल सकती है | छात्रों को आज प्रतियोगिता में सफलता मिलने की सभावना है | दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | अधूरे कामो को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | आज किसी घरेलू काम में उलझ सकते है | शाम को ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी के चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नया व्यापार करने का विचार मन में कौंध सकता है, जिसके बारे में आप मित्र से बात करेंगे | लम्बे समय चल रहा शारीरिक कष्ट आज दूर होगा | विद्यार्थियों को आज गुरुजनो से सलाह की आवश्यकता पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, इस दौरान अपनी सेहत पर भी नजर बनाये रखे तो बेहतर है | अपने खर्चो में कमी लाने की आपकी कोशिश सफल हो रही है | क़ानूनी विवाद को लेकर आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा | अविवाहितों के विवाह की चर्चा हो सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सुखद बीतेगा | कामकाज को लेकर आ रही समस्या को दूर करने में आप सफल होंगे | परिवार में ख़ुशी का माहौल आपको सुकून देगा | बच्चो के लिए आज कुछ खरीददारी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | वैसे ऑफिस में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, आपको सूझबूझ से काम लेना होगा | इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अभी और मेहनत की जरूरत है | भाई या बहन के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज के मामले में अपनी कार्यक्षमता में सुधार लाने की कोशिश तेज करनी होगी | किसी पार्टी का न्यौता आ सकता है | परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर चर्चा होगी | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय के लिए कुछ खरीद सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की आपकी मेहनत रंग लाएगी | शाम के समय पड़ोसी से किसी बात पर बड़ी बहस हो सकती है, अच्छा होगा इसे बढ़ने ना दे | माता जी घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बनाये रखे | किसी करीबी से चल रहा मनमुटाव आज दूर होने वाला है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़ो को जीवनसाथी से राय ले तो बेहतर है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा | किसी पारिवारिक कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी | विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातको को शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी आज बड़ा खर्चा कराने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर