Category Archives:  Spiritual

राशिफल 08 जून 2021: आज इन 4 राशि वालो को है धन हानि की सम्भावना…

Jun 07 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज क्रोध से दूरी रखे, अन्यथा ये काम बिगाड़ सकता है | घर के बुजुर्ग धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकते है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ साबित होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | आज संतान के लिए कोई कठोर कदम उठाना पड़ सकता है, ये उनके भविष्य के लिए जरूरी होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी चीज को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते है | व्यापारियों को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज परिवार का कोई सदस्य आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकता है, जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में किसी भी विवाद में पड़े | आज किसी कार्य में आपको पिताजी की सलाह की जरूरत पड़ेगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | शाम का समय दोस्तों संग मौज मस्ती में बीत सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अपने कुछ अधूरे कार्यो को निपटाने पर आपका फोकस रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ रहेगा | वैसे आज के दिन उधार धन के लेनदेन में आपको ख़ास सावधानी बरतनी होगी | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज आपको आकस्मिक लाभ की सम्भावना बन रही है | हालाँकि आज आपको ना चाहते हुए भी कोई खर्चा करना पड़ सकता है | मित्र की तरफ से पार्टी का न्यौता आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिलेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम प्रतीत हो रहा है | आज किसी सहयोगी की मदद से आपका अटका काम पूरा होगा | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार कम होगा | वैसे आज बाहर के खानपान से दूर रहे, तो बेहतर है | शाम का समय परिवार संग बातचीत और मस्ती में बीतेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि अपने किसी काम की जिम्मेदारी दूसरे को ना दे, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा | संतान आपसे कोई बात शेयर कर सकती है | व्यापारी जातको को आज व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस से जल्दी फ्री होकर मित्र से मिलने जा सकते है | कला से जुड़े जातको की रचना को पहचान मिलेगी | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, प्रिय आपसे खुश होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आज के दिन माता पिता की इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य न करे | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन ठीक रहेगा | आज संतान को लेकर जीवनसाथी से कुछ बात हो सकती है | व्यापारी जातको को कार्यशैली में परिवर्तन की आवश्यकता होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | कार्यो में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे | व्यापारी जातको के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है | आज घरेलू काम को लेकर थोड़ी व्यस्तता रहेगी | धन निवेश की योजना बना रहे है, तो विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की सम्भावना है | पारिवारिक माहौल बढ़िया रहेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंझस्य में वृद्धि होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर