Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 जून 2021: इन 5 राशियों से प्रसन्न है सूर्यदेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 12 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको पर काम का बोझ रह सकता है | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ है | शाम के समय किसी मित्र के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | आर्थिक मामलों में आज थोड़ा सावधानी से काम लेना होगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कुछ मामलो फलदायी रहेगा | हालाँकि सेहत को लेकर दिन कमजोर है | कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत सफलता दिलाएगी | आज किसी भी चिंता को हावी ना दे | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान आपके मान सम्मान में वृद्धि की वजह बनेगा | दोपहर के बाद उधार लेनदेन ना करे | अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर कार्यरत रहेंगे | शाम को परिवार संग स्वादिष्ठ भोजन का आनंद उठाएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने के बारे में विचार करेंगे | आपको अपने खर्चो पर काबू करने की जरूरत है, अन्यथा आर्थिक कमी का सामना करना पड़ेगा | आपकी सेहत ठीक रहेगी | विवाह योग्य जातको के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको धनप्राप्ति का नया जरिया मिल सकता है, जिसे लेकर आप उत्साहित रहेंगे | शाम को आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको के शत्रु सक्रिय है, आप सावधान रहे | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कोई कार्य अधूरा रह सकता है, जिस वजह से आप थोड़े परेशान होंगे | परिवार में चल रहा कोई विवाद अपने अंत की ओर है, आप प्रयास करे | साथ ही घर में माता पिता की सेहत पर भी नजर रखे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है, ये आपके संबंधो में सुधार की पहल हो सकती है | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक है | सरकारी नौकरीपेशा जातको का दिन काफी व्यस्त रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज लोगो को अपना कार्य करने के लिए जोर ना दे, स्थिति बिगड़ सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन पक्ष में है | प्रेम जीवन वाले जातको की प्रिय से फ़ोन पर लम्बी बात होगी | स्वास्थ्य को लेकर किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे आप मित्र से शेयर कर सकते है | नौकरीपेशा जातको की सहकर्मी प्रशंसा करेंगे | परिवार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ो की राय जरूर जान ले | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | किसी कार्य में उम्मीद से ज्यादा खर्चा हो सकता है, लेकिन उसका फल आपको ख़ुशी देगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आज किसी घरेलू काम में व्यस्त हो सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक गलतफहमी का शिकार हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी, जिसकी ख़ुशी आपके चेहरे से झलकेगी | आज दोस्तों संग मुलाकात की योजना बन सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े विचारमग्न रहेंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में ध्यान देने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी अधूरे काम में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | बच्चो के लिए आज कुछ खरीद सकते है | आज के वाहन चलाते समय ख़ास सावधानी बरतने की जरूरत है, चोट लगने की सम्भावना है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर