Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 जून 2021: इन राशियों पर बन रही है महादेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 13 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ परिणाम वाला रहेगा | अपने काम को लेकर आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है | शाम को घर में किसी शुभ समाचार के चलते ख़ुशी का माहौल रहेगा | स्वास्थ्य को लेकिन दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने खानपान पर संतुलन रखे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | व्यापारी जातक नए सौदों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे | परिवार का खुशहाली भरा माहौल आपको सुकून देगा | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | धर्म कर्म के कार्यो में आपका योगदान बढ़ेगा, जिससे समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा | आज कोई सरकारी कार्य आवश्यक कागजातों की कमी के चलते अटक सकता है | अपने व्यर्थ के खर्चो को लेकर आपको संभलने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन किसी भी क़ानूनी पचड़े में पड़ने से बचे | व्यापारी जातको के लिए दिन शुभ है, उनकी मेहनत रंग लाएगी | शाम को कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | आर्थिक मामलो में दिन सकारात्मक फल देगा, आपका अटका हुआ धन मिल सकता है | नौकरीपेशा जातको को कार्य में सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | प्रेम जीवन वाले जातक लम्बे समय बाद प्रिय से मिलेंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | इसीलिए जरूरी कार्यो में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है | इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनो से मदद मिलेगी | शाम के समय ना चाहते हुए भी कोई खर्चा करना पड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए दिन शुभ है | आज परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी काम में मदद मांग सकता है | वैसे आज अपनी वाणी में मधुरता रखे, ये आपकी मदद करेगा | दाम्पत्य जीवन में हल्के वाद विवाद की संभावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज दोपहर के बाद आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है | व्यापारी जातक आज के दिन क्षमता से बाहर का जोखिम उठाने से बचे | संतान की संगति को लेकर आप थोड़े चिंतित होंगे, अच्छा होगा इस बारे में संतान से बात करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कुछ व्यस्त रहेगा | शाम घर के बुजुर्गो संग समय बिताएंगे, आप मानसिक शांति महसूस करेंगे | आज के दिन धन निवेश करने से बचे | किसी घरेलू काम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे करने को लेकर आप दुविधा में हो सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा | अधूरे काम पुरे होंगे, जिससे आप राहत के स्वर में नजर आएंगे | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है | राजनीति से जातको को आज लम्बी भागदौड़ करनी पड़ेगी, ये आवश्यक होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा | मन में व्यापर को लेकर कोई आईडिया आते है, तो उन्हें क्रियान्वयन में डाले | सरकारी नौकरीपेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी असहमति के चलते बहस हो सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने किसी काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी, इस दौरान आप अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | धर्म कर्म के कार्यो पर धनराशि खर्च करेंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से सामंझस्य से भरा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर