Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 जून 2021: आज इन 5 राशि वालो को मिलेगी बड़ी ख़ुशी, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

Jun 23 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा, लेकिन व्यापार से जुडी किसी चीज में बदलाव करना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | सांसारिक दृष्टिकोण के मामले में आज का दिन कुछ अलग साबित होगा | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | लोन लेने की कोशिश कर रहे जातको को आज सफलता मिलने वाली है | किसी सरकारी  योजना के चक्कर में आपको भाग दौड़ करनी पड़ेगी | संतान से मिला कोई शुभ समाचार घर में ख़ुशी की वजह बनेगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | घर में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी, जो आपको परेशान करेगी | अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करने में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | माताजी किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | व्यापारी जातको को विरोधियों से संभलकर रहना होगा | आज मित्र की ख़ुशी में शामिल होने का मौका मिलेगा | शाम के समय जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि किसी काम को भाग्य भरोसे छोड़ना आपकी गलती साबित हो सकता है | सरकारी नौकरी करने वाले जातको के लिए दिन मंगलकारी साबित होगा | ससुराल पक्ष के किसी शख्स को उधार दिया धन आज प्राप्त होने के आसार बन रहे है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | किसी वजह से चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा | व्यापार से जुड़े कार्यो में आज बहसबाजी करने से बचे | घर में जायदाद के बंटवारे को लेकर बातचीत आपको निराश कर सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लम्बे समय से किसी कार्य को करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है | आज आपकी सफलता आपकी मेहनत पर ही निर्भर करेगी | किसी करीबी की सलाह से बिगड़ा काम बन सकता है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति प्रेमपूर्ण रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी | घर में किसी सदस्य की वजह से तनाव की स्थिति रहेगी | नौकरीपेशा जातको की कार्यक्षमता में सुधार आएगा | अपने दाम्पत्य जीवन की कोई परेशानी मित्र से शेयर कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आपको आज अकस्मात धनलाभ होने की सुचना मिल सकती है | किसी मित्र को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी, आप तैयार रहे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | शाम के समय जीवनसाथी संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है, आपके बीच प्रेम बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपको अपने कार्यो की प्राथमिकता पर गौर करना होगा | इस राशि के छात्रों को शिक्षकों से मदद की दरकार होगी | राजनीति से जुड़े जातको के जनसमर्थन में वृद्धि होगी | दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अनुकूल साबित होगा | कहीं धन निवेश को लेकर आपका निर्णय शुभ साबित हो सकता है | किसी मित्र से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आज का दिन उत्तम है | शाम का समय बच्चो संग मौज मस्ती में बीतेगा | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कार्यो में संतुष्टिदायक नतीजे मिलेंगे | आज यात्रा के दौरान सामान का ख्याल रखे, चोरी हो सकती है |  घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर