Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 जुलाई 2021: आज ब्रह्मयोग में इन 05 राशि वालो की पूरी होगी मुराद...

Jul 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने स्वभाव में नरमी रखे, तभी आपके कार्य सफल होंगे | आज संतान को किसी मामले में आपकी सलाह या मदद की जरूरत पड़ेगी | व्यवसायी जातको के लिए दिन भागदौड़ भरा लेकिन, सफलता देने वाला साबित होगा | सेहत को लेकर दिन ठीक है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | इस राशि के छात्रों की कोई बड़ी चिंता दूर होने वाली है, जिससे मानसिक शांति महसूस करेंगे | परिजन आज किसी चीज की मांग कर सकते है | कार्यक्षेत्र में चल रही तनावपूर्ण स्थिति से आज छुटकारा मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर आलस्य रहेगा, जिस वजह से ऑफिस में मन लगेगा | आज किसी को भी उधार धन न दे, वापस मिलने की सम्भावना बेहद कम है | सेहत को लेकर दिन ठीक है | शाम को परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अटके हुए कार्य थोड़े ही प्रयास में पुरे होंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आज के दिन जमीन जायदाद से जुडी कोई डील पूरी हो सकती है | संतान अपने करियर को लेकर कोई बात कर सकती है | जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेंगे | नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे जातक मित्र से राय लेंगे | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | शाम को बच्चो संग पार्क में टहलने के लिए जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में भाग्यशाली रहेगा | किसी महापुरुष से मुलाकात करने का मौका मिलेगा | रोजगार की तलाश कर जातको को अभी और इंतजार करना होगा | कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है | संतान के विवाह में आ रही बाधा आपके प्रयासों से दूर होती नजर आ रही है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | पूर्व में सोचे हुए कार्यो को पूरा करने का मौका मिलेगा | आज माताजी किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी सौंप सकती है | आज किसी मित्र को आपकी बड़ी जरूरत पडने वाली है | दाम्पत्य जीवन किसी वजह से तनाव की सम्भावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | अच्छा होगा अपने आवश्यक कार्यो में अधिक सतर्कता बरते | शाम के समय अतिथि का आगमन होगा, जिसमे खर्चा होगा | नौकरीपेशा जातक आज इधर उधर की बातों में ध्यान देने से बचे | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातको की काम के सिलसिले में की गयी यात्रा सफल होगी | परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट की सम्भावना है | आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते, नुकसान भी हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातक आमदनी के अतिरिक्त स्त्रोत को लेकर परेशान हो सकते है | शाम को घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | बड़े दिनों बाद मन की कोई इच्छा पूरी होगी, आप प्रसन्न होंगे | इस राशि के महिलाये आज खरीददारी करने जा सकती है, जहाँ उन्हें बड़ा डिस्काउंट मिलेगा | शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने फिरने जा सकते है, अच्छा महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | किसी जरुरी कार्य को लेकर भागदौड़ रहेगी, जो की सिरदर्द की वजह भी बन सकती है | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ेगा, तरक्की के भी आसार है | इस राशि के विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला ले सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर