Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 जुलाई 2021: आज सावधान रहे ये 4 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 21 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | ऑफिस में आपके सुझावों का स्वागत होगा | सरकारी कार्य को लेकर सावधान रहे, अटक सकता है | विदेश में रहने वाले परिजन से शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है | आज के दिन उधार धन देने से बचे, वापस मिलने की सम्भावना बेहद कम है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कार्य मनमुताबिक पुरे होंगे, जिससे आपके चेहरे निश्चिंतता का भाव रहेगा | शाम के समय घर में धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है | आज किसी मित्र से आपको बड़े काम की सलाह मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपका कोई काम जीवनसाथी की मदद से पूरा होगा | घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान दे | साझेदारी में चल रहा व्यापार मनचाहा लाभ दे सकता है | सरकारी नौकरीपेशा जातको को कामकाज में सावधानी बरतनी होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | परिवार में किसी शख्स से बहस हो सकती है, इस दौरान अपने पर धैर्य रखे | व्यापारी जातक किसी महत्वपूर्ण डील को पूरा करने में सफल होंगे | घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में अच्छा बीतेगा | संतान को किसी काम में आपकी जरूरत पड़ेगी | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है, अटका हुआ पैसा मिल सकता है | विवाहित जातको की जीवनसाथी संग किसी बात पर बहस हो सकती है | सेहत को लेकर दिन ठीक है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में चल रही कलह से छुटकारा मिलने वाला है | विद्यार्थी जातक अपने करियर को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | आज किसी कार्य को लेकर की गयी भागदौड़ थकान का कारण बनेगी | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेममय बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सफलता देने वाला प्रतीत हो रहा है | हालाँकि कार्यो में जल्दबाजी करने से बचे, गड़बड़ हो सकती है | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा | आज के दिन किसी भी विवाद में ना पड़े, मामला बिगड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | प्रतियोगी परीक्षा में जुड़े जातक व्यर्थ चीजों में ध्यान लगाने से बचे | पारिवारिक व्यवसाय में आपको पिताजी की मदद की जरूरत पड़ेगी | लम्बे समय से परेशान कर रहे रोग से मुक्ति मिल सकती है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है, इसीलिए कार्यो में सतर्कता आवश्यक है | किसी मांगलिक कार्य को लेकर घर में चर्चा होगी | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | नौकरीपेशा जातक अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कुछ उलझनभरा रहेगा | किसी चीज को लेकर मन में असमंझस की स्थिति रहेगी, इसे किसी से शेयर करे तो बेहतर है | संतान के भविष्य के लिए धन निवेश कर सकते है | व्यापारी जातको को आज कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे फल मिलने से राहत रहेगी | विद्यार्थिओं की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है | प्रेम जीवन वाले जातको को विवाह के लिए परिजनों की इजाजत मिलने के आसार है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी शिकायत हो सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी शौक को पूरा करने का मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातको की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे | दाम्पत्य जीवन को लेकर दिन शुभ नहीं है, छोटी सी बहस बड़े विवाद में बदल सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर