Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 सितम्बर 2021: आज इन राशियों पर है श्रीहरि की कृपा दृष्टि, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 15 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातको को कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की इच्छा जागेगी | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में विवाद में पड़ने से बचे, अन्यथा प्रमोशन में अड़चन पैदा हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ संकेत दे रहा है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने किसी काम को लेकर आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है | आज कोई परिचित लम्बे समय बाद मुलाकात के लिए आ सकते है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन ठीक रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी कार्य को आप हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | परिवार के किसी सदस्य से चल रही अनबन से आज मुक्ति मिलेगी | राजनीतिक गतिविधियों में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे | स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े सतर्क रहे तो बेहतर है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | मनचाहे कार्यो को पूरा कर लेंगे, लेकिन जितना सोचा था उससे अधिक मेहनत लगेगी | आर्थिक मामले में दिन ठीक रहेगा | पिताजी से मतभेद हो सकते है, इस दौरान आप वाणी में मधुरता बनाये रखे | प्रेम जीवन वाले जातको के दाम्पत्य जीवन में कोई विवाद पनप सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातक नया साझेदार जोड़ने का विचार कर सकते है | आज किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करे तो अच्छा है | संतान के विवाह को लेकर आ रही बाधा को दूर करने में आप सफल होंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | सम्पति से जुडी किसी अटकी हुयी डील को पूरा करने में आप सफल होंगे | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार अधिक रहेगा | घर से दूर रहकर पढ़ रहे इस राशि के छात्रों को घर से शुभ समाचार मिलेगा | सेहत के मामले में आपका दिन बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ चीजों को लेकर खास साबित हो सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | अपने मित्र से आपको काम की वित्तीय सलाह मिलेगी | व्यापारी जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | शाम को जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलने के आसार बन रहे है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने कार्यो में अधिक उत्साह दिखाने से बचना होगा, अन्यथा बड़ी गड़बड़ से सामना हो सकता है | व्यापारी जातको को नगद की कमी हो सकती है, परिचित से मदद लेनी होगी | आज जीवनसाथी की कही कोई बात आपको परेशान कर सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से चल रही किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक नए मित्र बनाएंगे | आज कोई अधिकारी आपकी सामने से मदद करेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे, ये आपके ज्ञान में वृद्धि करेगा | व्यापारी जातक बड़े जोखिम उठाने से बचे, दिन उत्तम नहीं है | आज वाहन अचानक धोखा दे सकता है, जिस वजह से आपका खर्चा बढ़ने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज धनलाभ होने या उधार दिया धन मिल सकता है | शाम के समय दोस्तों संग सैर सपाटे के लिए निकल सकते है | इस राशि के छात्र करियर को लेकर अनुभवी से सलाह मशवरा करेंगे | आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, जिस वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | सामाजिक कार्यो में आपका बढ़ता योगदान आपका यशवर्धन करेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर