Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 सितम्बर 2021: आज इन राशियों को होगा धनलाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 16 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी दूसरे की मदद के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | संतान की प्रगति देखकर मन प्रसन्न होगा | व्यापारी जातको को उम्मीद से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिस वजह से थकान महसूस कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा | व्यापारी जातको के लिए दिन शुभ है, योजनाए सफल होगी | प्रॉपर्टी को लेकर चल रही डील आज फाइनल हो सकती है | सेहत को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन चिंता का विषय नहीं है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातको की तरक्की के आसार बन रहे है | जीवनसाथी आज किसी ख़ास चीज की मांग कर सकता है | ससुराल पक्ष के किसी परिचित को आज आपसे मदद की आस होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में किसी वजह से तनाव रह सका है, आप मामला हल्का करने की कोशिश करेंगे | व्यापारी जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा | आर्थिक मामले में थोड़ा सतर्क रहे तो बेहतर है | किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी नए कार्य को शुरू करने का विचार बना रहे है, तो समय शुभ है | नौकरीपेशा जातक अपने कामकाज को लेकर व्यस्त दिखाई देंगे | आर्थिक मामले में दिन शुभ संकेत दे रहा है | बाहर के खान पान से दूरी बनाकर रखे तो बेहतर है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | धार्मिक कार्यो में आपका योगदान समाज में आपको मान सम्मान दिलाएगा | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपसे कोई गंभीर जानकारी शेयर कर सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर भी दिन शुभ है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | साझेदारी में चल रहे व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा | कामकाज को लेकर दिन थका देने वाला साबित होगा | सेहत के मामले में दिन शुभ है | आज घर में बड़ा खर्चा होने वाला है, आपको तैयार रहना चाहिए | शाम का समय दोस्तों संग बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर कुछ चुनौतियों से सामना होगा, लेकिन आप उनसे निपट लेंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आर्थिक लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा | पिताजी संग रिश्ते में सुधार होगा, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | शुभ कार्य के लिए जा रहे है, तो घर के बड़ो का आशीर्वाद लेकर जाये | आज के दिन उधार धन ना ले, चुकाने में परेशानी होगी | शाम के समय किसी खास काम से मित्र से मुलाकात करेंगे | जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | जिस वजह से परिवार को समय ना दे पाने की शिकायत सुननी पड़ेगी | आज व्यापार को लेकर पिताजी से सलाह मिलेगी, गौर करे | आज कोई करीबी आपके अहित की फ़िराक में है, अच्छा होगा आंख और कान खुले रखे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | आज अच्छा आर्थिक लाभ होगा, लेकिन साथ ही बड़ा खर्चा आने के आसार भी बन रहे है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे | आज जीवनसाथी अपने मन में दबी कोई बात शेयर कर सकता है, जो आपको विचार में डाल देगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज कोई मनोकामना पूरी होगी, जिस वजह से आपके चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा | दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते है | आर्थिक स्थिति को लेकर योजना बनाने की जरूरत है, अन्यथा जल्द ही संकट से सामना करना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर