Category Archives:  Spiritual

भारत का सबसे चमत्कारी मंदिर | चमत्कार देखकर हो जायेंगे हैरान....

Oct 29 2018

Posted By:  Sandeep Verma

भारत एक ऋषि मुनियों का देश है | इतिहासकारों ने माना है की भारत के नक़्शे को आकार देने में मंदिरो का बहुत बड़ा योगदान है | जिस जगह पर कोई प्रमुख मंदिर स्थित है वहाँ से ही भारत की सीमा शुरू हो जाती है और भारत की सरहदों की सुरक्षा किसी शासक द्वारा न करके इन्ही मंदिरो द्वारा की गयी है | भारत की पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण की चारो दिशाओ में चार प्रमुख मंदिर स्थित है | 


इन मंदिरो को भारत में चार धाम कहा जाता है और भारत की भूमि को देव भूमि के नाम से जाना जाता है | इन चार धामों की नींव स्वयं आदिशंकराचार्य द्वारा रखी गयी थी | ये चारो मंदिर देखने में काफी सुन्दर और चमत्कारी है | लेकिन इन चारो में सबसे बड़ा और भव्य मंदिर उड़ीसा के पूरी नामक स्थान पर स्थित भगवान विष्णु जी का मंदिर है | यहाँ भगवान विष्णु जी की पूजा भगवान जगन्नाथ के रूप में की जाती है इसलिए इस मंदिर को भगवान जगन्नाथ का मंदिर कहते है और इस स्थान को जगन्नाथ पूरी कहा जाता है |


ये पुरे भारत में उपस्थित मंदिरो में सबसे चमत्कारी मंदिर माना जाता है | इसमें शिखर पर श्री जगन्नाथ जी का अष्टधातु से निर्मित सुदर्शन चक्र जड़ित है जिसे नीलचक्र कहा जाता है | इसे देवों की मूर्तियों के समान ही पवित्र माना जाता है | भगवान जगन्नाथ के अतिरिक्त बलभद्र और सुभद्रा इस मंदिर के प्रमुख देव हैं। 

इस मंदिर में घटने वाली घटनाये अविश्वसनीय है | यह मंदिर उड़ीसा में सागर के किनारे स्थित है जहाँ निरंतर समुद्र से लहरे उठती रहती है | यदि कोई व्यक्ति इस मंदिर की सीमा में प्रवेश करता है तो उस व्यक्ति को वे लहरे सुनाई नहीं देती है | यहाँ भगवान जगन्नाथ के शिखर पर स्थित ध्वजा हवा के विपरीत दिशा में सदैव लहराती है |


चूँकि ये मंदिर भारत के चार धामों में से एक है इसलिए इस मंदिर में लाखो श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन की अभिलाशा से आते है | इनमे सबसे अजीब बात ये है की इन सभी श्रद्धालुओं हेतु तैयार प्रसाद सामग्री सिर्फ पांच रसोइयों द्वारा बनाई जाती है | यहाँ प्रसाद हेतु आठ बड़े पात्रों का उपयोग किया जाता है और उन्हें एक के ऊपर एक रखकर पकाया जाता है | लेकिन इन पात्रों में सबसे पहले उसी बर्तन का भोजन पकता है जो सबसे ऊपर होता है | यहाँ चाहे कितने ही लोग क्यों न आते हो लेकिन यहाँ भोजन कभी भी कम नहीं पड़ता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर