Category Archives:  SucessStory

घरेलु हिंसा की शिकार महिला ने जीता मिसेज इंडिया का पुरस्कार | जानिये इस बहादुर महिला के बारे में...

Oct 29 2018

Posted By:  sandeep

घरेलु हिंसा की शिकार महिला ने जीता मिसेज इंडिया का ख़िताब | यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय मुस्लिम  महिला बन गयी है | 


ये कहानी है नुसरत परवीन की, जो दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा खानपोरा गांव की रहने वाली एक मुस्लिम महिला है | जिन्होंने हाल ही में मलेशिया में आयोजित मिसेज इंडिया का इंटरनेशनल पुरस्कार जीता है | नुसरत परवीन की उम्र 36 साल है और वे तीन बच्चो की माँ भी है |

नुसरत परवीन ने मिसेज इंडिया बनने के बाद कहा की मेरा जीवन काफी कठिनाईयों से भरा पड़ा था | मैं उन महिलाओ में से थी जो घरेलु हिंसा से पीड़ित है | परवीन ने कहा की मैंने एक महाराष्ट के लड़के के साथ लव मैरिज की थी | वह पेशे से एक आर्किटेक्ट था | कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक था | परन्तु जैसे-जैसे समय गुजरता चला गया वैसे-वैसे हमारे बीच दूरियाँ बढ़ती चली गयी | 


लेकिन फिर भी मैंने एक भारतीय महिला होने के नाते अपने रिश्तो को सँभालने की कोशिश की | लेकिन शायद अल्लाह को यह मंजूर नहीं था | मैंने उसकी हर बात मानी | मैं मेरे बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए उसके साथ रहती थी | जब मुझे पता चला की उसने दूसरी शादी कर ली है तो एक बार मुझे अपने कानो पर विश्वास नहीं हुआ | मानों मुझ पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा | मैं शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुकी थी | लेकिन मैंने हार न मानते हुए ज़िन्दगी को वापस एक नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया | 

मैंने काफी दुखो का सामना किया है और मैं अब पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती हूँ | नुसरत की अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं हैं इसलिए उन्होंने जजों से हिंदी में बात करने का आग्रह किया | इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा की मैं एक ग्रहणी हूँ और मेरे तीन बच्चे भी है। अपने इसी अंदाज से वह जजों को प्रभावित कर पाईं | उन्हें जब मिसेज इंडिया के ख़िताब से नवाजा गया तो वह काफी खुश हुई | मिसेज इंडिया बनकर उस मुकाम को हासिल किया जिसकी नुसरत परवीन ने शायद सपने में भी कल्पना नहीं की होगी |


नुसरत परवीन ने उन सभी महिलाओं के लिए मिसाल कायम की है जो महिलाये घरेलु हिंसा की शिकार है या जो ज़िन्दगी से हार गयी है | उन महिलाओ को अपने ऊपर हो रही घरेलु हिंसा के लिए आवाज उठानी चाहिए |



  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर