Category Archives:  Spiritual

वैज्ञानिको ने इस मंदिर को देखकर किया भगवान में विश्वास | आप भी देखिये...

Oct 30 2018

Posted By:  Sandeep

भारत में कई जगह ऐसी है जिन्हे देखकर आपको यकीन हो जायेगा की इस दुनिया में भगवान का अस्तित्व है | जो लोग भगवान में विश्वास नहीं करते है या उन्हें भगवान की उपस्थिति के बारे में प्रमाण मंगाते है | वे इस मंदिर में जाकर खुद ही फैसला करे की भगवान होता है या नहीं |


आज हम आपको ले जा रहे है भारत के सबसे अधिक रहस्यों से भरे मंदिर में जो की बिहार के बक्सर नामक स्थान में स्थित है, जहां आपको भगवान के होने का प्रमाण मिल जाएगा। ये मंदिर प्रसिद्ध बिहार के इकलौते राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर के रूप में विध्यमान है | इसे देखने दूर-दूर से लोग आते है | यहाँ साधकों की हर मनोकामना पूरी होती है। वे यहाँ आकर अपने कर्मकांड करते है | यहाँ माता राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के अतिरिक्त कई और सहायक अन्य देवियों की मुर्तिया है | 


यहाँ रहने वाले लोगो की इस मंदिर में काफी आस्था है | वे इस मंदीर के बारे में कहते है की जब भी वे इस मंदिर में रात्रि में से गुजरते है तो यहाँ से मूर्तियों की आवाजे आती है | ये बात हम आपको कोई दंतकथा के आधार पर नहीं बल्कि वैज्ञानिक प्रमाण के आधार पर बता रहे है | कुछ समय पहले एक वैज्ञानिको की एक टीम आई थी | 

जब उस टीम ने रात्रि में प्रवेश किया और प्रातः काल उठकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की | उन्होंने कहा की इस मंदिर में कुछ न कुछ अजीब घटित होता है, जिससे कि यहां पर आवाज आती है। यहाँ रात्रि में कोई भी नहीं रहता है लेकिन ऐसा लगता है की मानो मूर्तिया ही आवाज दे रही हो | यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है और तांत्रिक भवानी मिश्र ने करीब 400 वर्ष पहले इस मंदिर की स्थापना की थी। उस समय से आज तक इस मंदिर में उन्हीं के परिवार के सदस्य पुजारी बनते रहे हैं। 


माता राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का एक मंदिर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में है | यह मंदिर भी लगभग 400 वर्ष पुराना है | यह मंदिर राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राज्ये की कूल देवी के रूप में विराजमान है | 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर