Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों पहनती है महिलाये चूड़ियां? जानिये...

Oct 30 2018

Posted By:  Sandeep

हमारे भारत में स्त्रियों का चूड़िया पहनना शुभ माना जाता है | उन्हें भारत की संस्कृति और सभ्यता की पहचान बताया गया है | कहा जाता है की जिस घर में स्त्रियां चूड़ियां पहनती है उस घर में किसी भी वस्तु की कमी नहीं रह जाती है | 


चूड़ियां हमारे देश में काफी समय से स्त्रियों द्वारा पहनी जाती है | जिसका प्रमाण हमें सिंधु घाटी सभ्यता से मिलता है | वहाँ की गयी खुदाई में वैज्ञानिको को चूड़ियां प्राप्त हुई है जिससे यह सिद्ध होता है की भारत में चूड़ियां काफी लम्बे समय से पहनी जा रही है | आज हम आपको इन चूड़ियों के बारे में बताने जा रहे है की आखिर क्यों महिलाये इन चूडियो को पहनती है ? चूड़ियों को पहनने से क्या लाभ प्राप्त होता है ? यदि चूड़ियां ना पहनी जाए तो कौन-कौन से नुकसान हो सकते है ? हमारे शास्त्रों में स्त्री का काफी महत्व है और स्त्रियों का चूड़िया पहनना शुभ माना जाता है |


 जब महिलाये चूड़ियां पहनती तो घर में सुख शांति तो बनी ही रहती है लेकिन इसके साथ-साथ घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा का भी अंत हो जाता है |चूड़ियों को सुहागन की निशानी माना जाता है और यह स्त्रियों द्वारा किये जाने वाले 16 श्रृंगार में से एक है | जो महिला चुडिया नहीं पहनती है उसके श्रृंगार को अधूरा माना जाता है | ऐसा कहा जाता है की चूड़िया पहनने से पति के आयु लम्बी होती है | इनकी आवाज से ही घर में आने वाली उदासी दूर हो जाती है और वहॉं के लोग आपस में मिलजुल कर प्यार से रहते है |


चाणक्य नीति में कहा गया है की महिलाओ में पुरुषो की तुलना में चार गुना शक्ति अधिक होती है | जबकि दंतकथाएं भी ये कहती है की नारी की शक्ति पुरुष के मुकाबले कई अधिक होती है और ये चूड़ियां इस शक्ति को नियंत्रित करके रखती है | जिस घर में चूड़ियों की आवाज गूंजती है उस घर में कोई आपदा नहीं आती है और उसका घर अमंगलकारी शक्तियों के दुष्प्रभाव से बचा रहता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर