Category Archives:  LifeStyle

इन घरेलु नुस्खों से आपकी त्वचा हो जाएगी दूध के समान गोरी | जानिए....

Oct 30 2018

Posted By:  Sandeep

आज जहाँ पूरी दुनिया में महंगाई आसमान छू रही है वही दूसरी और आटे-दाल के भाव भी नीचे आने का नाम नहीं ले रहे है | इस जमाने में सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री तो और भी महंगी होती जा रही है |


इस मॉडर्न टाइम में जिसके पास धन है वे लोग ही सौन्दर्य प्रसाधन खरीद सकते है | लेकिन आज हम आपकी इस धारणा को पूरी तरह बदल देंगे | यदि आप महंगे कॉस्मेटिक क्रीम खरीद पाने में असमर्थ है या उनसे होने वाले साइड इफेक्ट्स का आपको खतरा है तो आज हम आपके लिए लेकर आ रहे है कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे जिससे आप की त्वचा कुछ ही दिनों में गोरी और स्लिम हो जाएगी |


यदि आपकी त्वचा का रंग थोड़ा गहरा है या उस पर कील मुहासे निरंतर बने हुए है तो आप मुल्तानी मिटटी का प्रयोग कर सकते है | हम आपको विश्वास दिला दे की इससे ना ही कोई साइड इफेक्ट्स है और ना ही यह प्रभावहीन हीन है | इसका प्रयोग आप निम्न प्रकार से कर सकते है |सबसे पहले मुल्तानी मिटटी की शिला को तोड़ ले | इसे आप पानी में डुबोकर आधे घंटे रखे | इसे अपने चेहरे पर क्रीम की तरह लगाए | तीस से चालीस मिनिट लगाए रखे रहने पर इस धो ले | लेकिन जब तक इसे लगाए रखे तब तक बोले नहीं | आप इसका प्रयोग हर हफ्ते कर सकते है | आप देखेंगे की कुछ ही हफ्ते में आपका रंग दूध के तरह सफ़ेद और कील मुहासे नजर नहीं आएंगे या बहुत कम हो जायेंगे |

यदि ये तरीका भी काम ना आये तो भारत के लगभग हर हिस्से में पाए जाने वाले ग्वारपाठे का प्रयोग करे | सबसे पहले इसे चाकू की सहायता से छील लेवे | फिर इसकी एक-एक परत को दूध में मिलाये और पांच मिनिट बाद लगा लेवे | यदि आप दूध का प्रयोग नहीं करना चाहते तो और भी बेहतर होगा | आप पाएंगे की आपका चेहरा कुछ ही दिनों में काफी सुन्दर हो गया है | लेकिन इसका प्रयोग करने के बाद धुप में ना निकले और ना ही प्रतिदिन इसका प्रयोग करे नहीं तो आपकी त्वचा काफी लाल हो सकती है |


इस नुस्खे में आप अपनी त्वचा पर गुलाब जल का प्रयोग कर सकते है |आप बेसन को थोड़ा गीला करके उसमे गुलाब जल डाल कर चेहरे पर लगाए | लगभग दस मिनिट बाद इसे हाथो से चेहरे को साफ कर ले | लेकिन हटाने के लिए जल का प्रयोग ना करे | यदि आप चाहे तो बेसन में थोड़ा सरसो का तेल भी डाल ले | ताकि जब आप बेसन को हटाए तो आपकी त्वचा खुरदरी ना हो | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर