Category Archives:  Spiritual

इंडोनेशिया में दफ़न था अमृत कलश | खुदाई करने पर प्राप्त हुआ.....

Oct 31 2018

Posted By:  Sandeep

हम लोगो ने बचपन से ही भगवान विष्णु जी के दस अवतार की कथा काफी बार सुनी है | इसमें भगवान श्री हरि विष्णु के कुरुम अवतार की कहानी भी आपने जरूर सुनी होगी | जिसमे समुद्र मंथन किया गया था और अमृत प्राप्त हुआ था | 


हम आपको याद दिला दें की जब प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया था तब समुद्र मंथन किया गया था | जिसमे भगवान श्री हरि विष्णु ने मोहिनी रूप भी धारण किया था | कहते है की जब समुद्र मंथन किया गया तो समुद्र के गर्भ से अनेक चीजे निकली थी | लेकिन सबसे अंत में अमृत प्राप्त हुआ और जिसकी वजह से देव और दानवो के बीच युद्ध छिड़ गया | भगवान विष्णु ने अमृत को देवताओ में बांटकर गरुड़ को सौप दिया | गरुड़ उस अमृत को कहा लेकर गया | यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है |लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट में एक दावा किया गया है की समुद्र मंथन से निकला अमृत प्राप्त हो चूका है | 

भारत के पडोसी देश इंडोनेशिया के कंडी सुकुह नामक एक प्राचीन मंदिर में अमृत कलश होने का दावा किया जाता रहा है। यहाँ पर रहने वाले लोगो का कहना है कि इस प्राचीन मंदिर में ऐसा कलश मौजूद है जिसमें एक द्रव  न जाने कितने हजारों सालों से मौजूद है। जिसे अमृत बताया जा रहा है जो की हजारों साल से सूखा नहीं है।


कुछ समय पहले पुरातत्व विभाग मंदिर की मरम्मत का कार्य करवा रहा था | तभी विभाग की टीम को एक तांबे का कलश मिला, जिसमें एक पारदर्शी शिवलिंग जुड़ा हुआ है। इसके भीतर एक द्रव भरा हुआ है। रिसर्च करने पर शोधकर्ताओं ने देखा की तांबे के बर्तन से इसकी बड़ी बारीक़ जुड़ाई की गई है जिससे ये आसानी से नहीं खुलता है |

इस पुरे मंदिर में सबसे अचिंभित कर देने की बात ये है की ये पूरा मंदिर खजुराहो शैली में बना हुआ है | जिसमे सभी देवी-देवताओ काम वासना में लिप्त है | लेकिन ये कलश मंदिर की जिस दीवार के नीव में मिला है वहाँ किसी भी देवी-देवता की काम मार्गीय कलाओ से युक्त कोई मूर्ति नहीं है | लेकिन इसके स्थान पर समुद्र मंथन की कहानी गुदी हुई मिली है | 


ये अनुमान लगाया जा रहा है की समुद्र मंथन के बाद गरुड़ ने अमृत को इसी मंदिर में स्थापित किया था | कॉर्बन-14  पद्धति के अनुसार इसे लगभग बारहवीं सदी के आसपास का बताया जा रहा है। इस काल में यह क्षेत्र सम्पूर्ण हिन्दू राष्ट्र था |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर