Category Archives:  SucessStory

कोयला खाकर पेट भरने वाले ओमपुरी कैसे बने फिल्म अभिनेता | जानिए..

Nov 01 2018

Posted By:  Sandeep

आज हम आपको ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे है जो कई सालो तक फिल्म इंडस्ट्री की पहचान बने हुए थे | लेकिन इस समय वे हमारे बीच उपस्थित नहीं है | उनकी जिंदगी की दांस्ता सुनकर आप हैरान हो जाएंगे की आखिर एक व्यक्ति कैसे जीवन की कठिनाईयों का सामना कर इस मंजिल पर पहुँच सकता है | 


आज हम आपको बताने जा रहे है मशहूर फिल्म कलाकार ओमपुरी उर्फ़ ओमप्रकाश के बारे में | ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 को अंबाला में हुआ था | ओम पूरी ने बचपन से ही जीवन में अनेक कठिनाईयों का सामना किया था | ओमप्रकाश  का बचपन एक रेलवे यार्ड पर गुजरा | जब वे पांच साल के थे तब वे कोयले खाकर पेट भरा करते थे | जिस रेल का कोयला वे खाया करते थे | उसी ने निचे सो जाते थे | इसके बाद जैसे-जैसे वे बड़े होते गए वैसे-वैसे उन्होंने लोगो के जूठे गिलास धोकर जीवन यापन किया | 

कुछ समय तक रेलवे ट्रैक पर रहने के बाद उन्होंने रेलवे में ड्राइवर की नौकरी करने की सोची | सरकारी स्कूल में पढ़कर कॉलेज तक पहुँच गए | एक समय हुए कॉलेज के "यूथ फेस्टिवल" में उन्होंने भाग लिया | जिस दौरान उनका परिचय पंजाबी थिएटर के पिता हरपाल तिवाना से हुआ | इसके बाद ही उन्हें फिल्मो की दुनिया में आने का अवसर मिला |


कुछ समय बाद उन्होंने पंजाब को छोड़कर दिल्ली जाने का फैसला किया | इसके बाद वे एन.एस.डी. में भर्ती हुए | लेकिन अपनी कमजोर अंग्रेजी के कारण वहाँ से निकलने की सोचने लगे। तब इब्राहिम अलका जी ने उनकी इस समस्या को हल किया और हिंदी में बात करने की सलाह दी। लेकिन वे धीरे-धीरे अंग्रेजी भी सीखते रहे। एन.एस.डी. के बाद "फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया'' से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद वह मुंबई चले गए। जहाँ उन्होंने पूरी तरह फ़िल्मी जीवन को अपना लिया |

अन्य प्रसिद्ध फिल्म कलाकार नसीरुद्दीन शाह कहते है की:- ओमपुरी फौलादी इरादों वाले व्यक्ति थे और उनके इस जीवन का चश्मदीद गवाह में हूँ | ओमपुरी ने बॉलीवुड में आस्था, डर्टी पॉलिटिक्स, अर्ध सत्य, चाइना गेट, आक्रोश, जाने भी दो यारो, गांधी, बजरंगी भाईजान, घायल आदि फिल्मों में काम किया था | ओमपुरी को फिल्म फोर्ड अवार्ड के साथ-साथ पद्म श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है |


एक दिन ओमपुरी ने कहा था की:- आपको पता भी नहीं चलेगा और मेरी मृत्यु हो जाएगी | जब मेरी मृत्यु हो जाएगी तो आप लोग हैरान हो जाओगे | अंत में उनके द्वारा की गयी भविष्यवाणी सही साबित हुई | वास्तव में 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इस प्रसिद्ध अभिनेता का स्वर्गवास हो गया।

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर