Category Archives:  Spiritual

दीपावली के दिनों में भूलकर भी ना करे ये काम नहीं तो लगेगा पाप

Nov 04 2018

Posted By:  Sandeep

देश में दीपावली महोत्सव शुरू हो गया है | इन पांच दिनों के त्यौहार में देशभर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही है दीपावली की ख़ुशी हर तबके के लोगो में देखी जा सकती है | लेकिन इन दिनों कई ऐसे काम है जिन्हे नहीं करना चाहिए नहीं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती है |  

भारत में दीपावली भगवान राम के समय से मनाई जा रही है | दीपावली के साथ-साथ और त्यौहार भी मनाये जाते है | लेकिन इन पांच दिनों में हमें ऐसे काम नहीं करने चाहिए | जिन्हे करने से माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाए | हम माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इतनी तैयारियां करते है | लेकिन यदि आप ये काम करते है तो माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर नहीं रहता है |

हमें दीपावली के पांच दिनों में किसी भी जीव को नहीं सताना चाहिए | इनमे सबसे प्रमुख गाय, बिल्ली और छिपकली है | यदि छिपकली या बिल्ली लक्ष्मी पूजन के समय आपको दिखाई देती है तो माँ लक्ष्मी के दर्शन के समान माना जाता है | हमें घर में गृह क्लेश नहीं रखना चाहिए | माँ लक्ष्मी घर में हो रहे वाद विवाद से दुखी होती है | अतः घर में क्लेश नहीं रखना चाहिए |


प्रातः काल सूर्य उदय होने से पहले उठना चाहिए | शास्त्रों में दिन को तीन भागो में भांटा गया है | प्रातः काल धर्म का, मध्याय काल में अर्थ का और रात्रि में अर्थ का विधान है | उसी प्रकार ब्रह्मा मुहूर्त पर उठने पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है | ये तीनो कार्य इन पांच दिनों में समय पर हो जाने चाहिए | 

घर में साफ़ सफाई रखनी चाहिए | चाहे कोई भी गरीब व्यक्ति हो या कोई रईस | उसे साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए  | घर का हर कोना एकदम साफ रखें। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास न हो। घर में सुगंधित वातावरण बनाए रखें।


इन पांच दिनों में घर का कोई भी सदस्य मांस मदिरा या किसी अन्य प्रकार के नशे का सेवन नहीं करे | मांस मदिरे के सेवन से घर में सुख शांति नहीं रहती है | इसके अलावा भगवान के घर में प्रवेश होने के स्थान पर शैतान के घर में प्रवेश होने का खतरा रहता है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर