Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों हिन्दू धर्म में बच्चो और साधुओ को दफनाया जाता है | जानिए एक बड़ा कारण..

Nov 05 2018

Posted By:  Sandeep

आज हम आपको बताने जा रहे है की आखिर क्यों हिन्दू धर्म में साधु संतो और बच्चो को जलाया नहीं जाता है | बल्कि दफनाया जाता है |


हिन्दू धर्म में ऐसा कहा गया है की शरीर का निर्माण पांच प्रकार के तत्वों से मिलकर होता है | जिनमे सबसे पहले है पृथ्वी और आकाश, जल, वायु और सबसे अंत में है आग | इन्हे हम पंचतत्व कहते है | इन्ही पांच तत्वों से मानव शरीर की उत्पति बताई गयी है | अतः हिन्दू धर्म में जब व्यक्ति की मृत्यु होती है तो इन्ही पांच तत्वों को उस व्यक्ति को सौंप दिया जाता है | अंत में जलाने के बाद जब व्यक्ति की अस्थिया बच जाती है तो उसे भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा में बहा दिया जाता है |

ये बात भारत में लगभग सभी को पता है की हिन्दू धर्म में दफ़नाने का नहीं बल्कि जलाने का नियम है | लेकिन यह बात बहुत कम लोगो को पता होती है की बच्चो और साधुओ को फिर क्यों दफनाया जाता है | इसका बहुत बड़ा कारण यह है की हिन्दू धर्म में साधु का दर्जा भगवान के समान बताया गया है | इसके अलावा साधु-संतो को भगवान का दूत भी कहते है | ये कोई आम आदमी नहीं बल्कि महान पुरुष होते है | 


इसलिए इन लोगो को सीधे सुलाकर जलाने के स्थान पर कमल के पुष्प के समान बैठकर दफनाया जाता है | इसके अतिरिक्त हिन्दू धर्म में बच्चो को भी नहीं जलाया जाता है | क्योंकि शास्त्रों के अनुसार किसी मृत व्यक्ति को जलाने से शरीर और आत्मा का बंधन टूट जाता है और आत्मा मृत्यु लोक को छोड़कर देवलोक की और प्रस्थान करती है | इसके अलावा व्यक्ति को जलाने से सारे सांसारिक मोह बंधन टूट जाते है | जबकि बच्चो को इसलिए दफनाया जाता है क्योंकि बच्चे भगवान का ही एक रूप होते है | वे इस सांसारिक बंधन में नहीं बंधे होते है | इसलिए उन्हें जलाने के स्थान पर दफनाया जाता है |


बाकि धर्मो में व्यक्ति को इसलिए दफनाया जाता है क्योंकि यह प्रदुषण नहीं फैलता है और मृत शरीर को धरती में स्थित छोटे जीवो द्वारा अपघटन किया जाता है | हिन्दू धर्म में जब व्यक्ति को जलाया जाता है तो पेड़ो को काटा जाता है | जो की पर्यावरण के संतुलन को बिगड़ता है | इसके लिए हिन्दू धर्म में व्यक्ति को कम से कम तीन पेड़ लगाने के लिए भी कहा गया है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर