Category Archives:  Spiritual

क्यों करती है आत्माये घर में प्रवेश, कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसे काम | जानिये...

Nov 17 2018

Posted By:  Sandeep

भारत में अक्सर हमने देखा है की जो लोग वास्तु-शास्त्र पर विश्वास नहीं करते है उन्हें बाद में काफी मुसीबत झेलनी पड़ती है | हमारे शास्तों में कुछ ऐसे कार्य बताये गए, जिसे यदि आप भूल कर भी करते है तो आप पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है |
 

जब मनुष्य और आत्मा का मिलान होता है तो जीव की उत्पत्ति होती है | उसी प्रकार जब मनुष्य का शरीर उसका साथ छोड़ता है तो आत्मा उससे निकलदार परलोक की और प्रस्थान करती है | लेकिन यदि मृत शरीर का अंतिम संस्कार ठीक तरह से ना किया जाए या फिर अंतिम संस्कार में कोई कमी रह जाए तो इन आत्माओ को पृथ्वी लोक से मुक्ति नहीं मिलती है | 

यदि कोई मनुष्य अपनी अधूरी इच्छा लेकर मरा हो या उसकी असमय ही मृत्यु हो गयी है | उस मनुष्य की आत्मा को इस संसार से मुक्ति नहीं मिलती है | इस प्रकार की आत्माये चारो ओर भटकती रहती है | यह आत्माये काफी खतरनाक होती है | कई बार मनुष्य गलती से ऐसे काम कर लेता है जिसकी वजह से ये आत्माये उसके घर में प्रवेश करती है | आज हम आपको बताएंगे की आत्माओ के घर में प्रवेश को कैसे रोका जा सकता है और यह आत्माये घर में प्रवेश क्यों करती है | 

गरुड़ पुराण में लिखा है की आत्माये सदैव चारो ओर होती है | लेकिन किसी को भी दिखाई नहीं देती है | यदि वे किसी को दिखाई देती है तो उसका कोई खास उद्देश्य होता है | इस संसार में आत्माये दो प्रकार की होती है एक अच्छी ओर एक बुरी | जो आत्माये बुरी होती है वह मनुष्य जाति के लिए खतरा होती है | 


जो महिलाये गर्भवती होती है उनकी ओर आत्माये शीघ्र आकर्षित होती है | इसलिए गर्भवती महिला को देर रात्रि में घर के बाहर नहीं जाना चाहिए, नहीं तो आपको अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है | इसके अतिरिक्त एक ऐसा समय होता है जिस समय भूत-प्रेतों ओर आत्माओ की शक्ति चरम पर होती है | वह समय है चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण और अमावस्या इन दिनों किसी भी व्यक्ति को देर रात तक बाहर नहीं घूमना चाहिए और महिलाओ को तो किसी कीमत पर भी नहीं | 

यदि शनिवार और अमावस्या एक ही दिन हो, तो ऐसा संयोग बहुत कम बनता है | इस रात की अमावस्या को काली अमावस्या कहते है | इस दिन घर के बाहर बच्चो और महिलाओ को नहीं जाना चाहिए | इसके अतिरिक्त यदि आप किसी मृत व्यक्ति को ज्यादा याद करते है तो उसकी आत्मा आपके आसपास भटकने लगती है और आवश्यकता पड़ने पर रात में सपने में दिखाई भी दे जाती है |


यदि कोई व्यक्ति घर में गंभीर रूप से बीमार हो, तो उसको अकेले छोड़कर नहीं जाना चाहिए | इसके अतिरिक्त अपना मकान बनाते समय भी आपको वास्तु शास्त्र का पूरा ध्यान रखना चाहिए | यदि आप यह चाहते है की आपके पास ये नकारात्मक शक्तियों ना आये | इसलिए आपकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा होनी चाहिए | इसके अतिरिक्त आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास होना चाहिए | यदि आप हमारे बताई गयी बातों का ध्यान रखते है तो आपके घर या शरीर में बुरी शक्तियों का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर