Category Archives:  LifeStyle

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से पायें एक ही झटके में छुटकारा | जानिए उपाय...

Nov 18 2018

Posted By:  Sandeep

हम जानते है की प्रकृति में महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते है | इस कारण उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ता है | जहाँ परियडस महिलाओं में नई पीढ़ी को जन्म देने के लिए वरदान साबित होता है | वही दूसरी और उन्हें इसकी कीमत हर महीने दर्द सहकर चुकानी पड़ती है | 


जब महिलाओं में एग का निर्माण होता है | उस समय उनकी गर्भाशय की परते क्षतिग्रस्त होने लगती है | जिससे वे टूट-टूट कर ब्लड के साथ योनि मार्ग से बाहर आने लगती है | इसे मासिकधर्म ( पीरियड्स ) कहते है | इन दिनों महिलाओं को काफी दर्द सहन करना पड़ता है | आज हम आपको बताएंगे की किस तरह महिलाये पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से बच सकती है |

यदि कोई महिला सही समय पर खाना नहीं खा रही है या भारी वस्तुए उठा रही है | ऐसी महिलाओं को अधिक दर्द होता है | इसलिए आवश्यक है की महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए | इसके अतिरिक्त योग को जीवन में अपनाना चाहिए | इस हेतु हम आपके लिए कुछ प्राणायाम लेकर आये है |

इसके लिए आप कपालभाती प्राणायाम कर सकते हैं। इस योग मुद्रा में प्रचलित कठोर श्वास और शक्तिशाली निकास आपको नाक के मार्गों को साफ़ करने में मदद कर सकते हैं। जब आप श्वास लेंगे और बाहर छोड़ेंगे तो आपका श्वसन तंत्र ठीक तरह से कार्य करेगा | इसके द्वारा आप उन सूक्ष्मजीवों से बच सकते है जो विषयुक्त होते है | 


इसके अतिरक्त पवनमुक्तासन भी जीवन में उपयोग में ला सकते है | उस प्राणायाम के द्वारा आपका पूरा पाचन तंत्र ठीक तरह से कार्य करता है | इस आसान के द्वारा आपके पेट, छोटी आंत और बड़ी आंत, लिवर, अमाश्य काफी लचीले और क्लीन हो जाते है | जिससे जीवाणु अधिक समय तक आपके शरीर में नहीं रहते है | 

इस आसान को करने के लिए आप अपने पेरो को मोड़ लीजिये और इसके बाद उन्हें चेस्ट के पास लाये। अपनी टांगों के आसपास अपने हाथो को लपेटे। इसके पश्चात् आप गहरी सांस लीजिये। आप लगभग 1 से 2 मिनट तक इसी मुद्रा रहें। अब धीरे-धीरे अपनी सांस छोड़ें और अपना सिर इतना उठाएं कि आपकी नाक घुटनों को छू सके। इसके बाद आप इसी अवस्था में लगभग 10 सेकंड तक रहे | इसके बाद आप सांस लेते हुए अपने सिर पीछे ले जा सकती हैं।


यदि आप इस क्रिया को लगभग तीन से चार बार करते है तो आप कुछ ही समय में अपने पीरियड्स के दौरन होने वाले दर्द से मुक्ति पा लेंगे | इसके लिए ना ही तो आपको किसी डॉक्टर के पास जरुरत और ना ही किसी इलाज की | लेकिन ध्यान रहे की यह योगासन आप नियमित करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर