Category Archives:  Spiritual

आपके घर में भी हो सकता है भूतो का साया | जानिये सिर्फ 5 मिनिट में...

Nov 18 2018

Posted By:  Sandeep

इस पुरे ब्रह्माण्ड ना जाने कितने ही रहस्य छिपे हुए है जो इंसान की सोच से परे है | पृथ्वी का आस्तित्व इस ब्रह्माण्ड में एक कण मात्र भी नहीं है | ऐसे में यहाँ ना जाने कितने ही रहस्य ऐसे है जो कभी भी सुलझ नहीं सकते है | इसी प्रकार लोग भूत और भगवान के आस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाते है | ऐसे लोग उन नेत्रहीन अज्ञानी व्यक्तियों के सामान है जो यह समझते है की इस दुनिया में सूर्य का कोई आस्तिव नहीं है | आज हम आपको बताएंगे की आप किस तरह आप जान सकते है की आपके घर में कोई बुरी आत्मा है या नहीं |


हाल ही में विदेशी वैज्ञानिको ने भी माना है की इस सृष्टि में कुछ तो ऐसा है जो अलग है और अविश्वसनीय है | ऐसे ही सुपरनैचुरल पावर का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिको का कहना है की हमारे वातावरण में कुछ नेगेटिव एनर्जी भी होती है जो मनुष्य के लिए खतरनाक होती है | यह नेगेटिव एनर्जी हमसे संपर्क करने की निरंतर कोशिश करती रहती है | लेकिन इन्हे कोई देख नहीं सकता है | हालाँकि यह बात और है की वैज्ञानिको ने अभी तक खुल कर भूत और भगवान के आस्तित्व का समर्थन नहीं किया है |

यदि आप घर में सो रहे हो और चारों और शांति हो, किसी प्रकार का तूफान आने की कोई भी संभावना ना हो | उसी समय यदि आपके कमरे का दरवाजा झटके से खुलता है तो आप समझ जाईये की आपके आसपास किसी बुरी आत्मा का साया है और उस जगह से दूर चले जाइये |  


यदि कभी आप अकेले में सोशल मीडिया पर व्यस्त हो या टीवी देख रहे हो | उस समय अचानक से यदि आपको किसी पदार्थ की अच्छी स्मेल आती है तो आप समझ जाईये की आपके आसपास कोई बुरी आत्मा है और वह आपके घर किसी सदस्य को नुकसान पहुंचने के उद्देश्य से आई है | यदि आप ऐसा महसूस करते है तो आप तुरंत उस जगह को छोड़कर कही और चले जाए नहीं तो आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है |


यदि आपको ऐसा लगे की कोई चीज आपके सामने  थी | लेकिन वह अचानक से ग़ायब हो गयी है तो हो सकता है की वह आपका वहम हो लेकिन ऐसा तीन बार से अधिक होता है तो आप इसे हल्के में ना ले | क्योंकि इस समय आत्मा आपको दिखाई देना चाहती है | यदि आप गहरी नींद में सो रहे हो और यदि आपके घर में कोई पालतू जानवर हो और वह रात को काफी आवाज कर रहा हो तो आप उसके पास जाईये | यदि वह जानवर डरा हुआ है तो आप समझ जाईये की इसने किसी बुरी आत्मा का सामना किया है और वह इसे दिखाई दे रही है |


हम आपको बता दे की एक साधारण मानव को 20 हर्ट्ज़ से 20000 हर्ट्ज़ तक की आवाज सुनाई देती है | लेकिन पशु-पक्षियों 20 हर्ट्ज़ से भी कम ध्वनि सुन सकते है | इस वजह से यदि कोई ध्वनि सुनाई देती है तो उन्हें तुरंत पता चल जाता है | इस प्रकार आप अपने घर में किसी आत्मा के बारे में पता लगा सकते है | इन बातो को अनदेखा ना करे, घर में हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करे और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर