Category Archives:  LifeStyle

शादी से पहले इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान | जानिये...

Nov 20 2018

Posted By:  Sandeep

शादी करना जीवन का सबसे अच्छा और सबसे बुरा अनुभव होता है | यह एक ऐसा सुख होता है जिसका उपभोग हर कोई करना चाहता है | लेकिन जो लोग शादी करते है उनका मानना है की शादी जीवन का सबसे बुरा अनुभव होता है | हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार शादी करने से पहले कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए | 


सबसे पहले तो आपको शादी में जल्दबाजी नहीं करनी है | यदि आपके माता-पिता या कोई व्यक्ति आप पर शादी का दबाव बना रहा है तो उसे आप शादी करने के लिए मना कर दें | इसके अतिरिक्त आपको किसी उत्तेजना में शादी नहीं करनी चाहिए | क्योंकि शादी जीवन का सबसे अहम फैसला होता है | जिसे काफी सोच समझ करना चाहिए |

सबसे पहले आपको अपना करियर के बारे में सोचना चाहिए | क्योंकि जीवन में करियर से बढ़कर कुछ भी नहीं है | यदि आप अपने पैरों पर खड़े है तो ही शादी करने का फैसला करें नहीं तो आपकी शादी उतनी सुन्दर नहीं रहेगी, जितनी की अपने उम्मीद की थी | क्योंकि पैसा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है |


इसके अतिरिक्त यदि आपका पति या ससुराल वाले आपसे दहेज़ की मांग करते है तो उनसे सावधान रहे | अपनी शादी को अपनी मजबूरी ना बनाये | क्योंकि शादी में दहेज़ लेना या देना लड़की या लड़के का सौदा करने के समान है | जिस प्रकार एक बकरे की बोली लगाई जाती है उसी प्रकार शादी में दहेज़ लेने वाले आपकी बोली लगते है | यह किसी भी लड़की या लड़के के आत्मसम्मान पर चोट है | जिस धरती पर महाराणा प्रताप का जन्म जन्म हुआ हो | उस धरती पर आप आत्मसम्मान खोकर जिन्दा नहीं रह सकते है | इसलिए किसी भी प्रकार की दहेज़ की मांग करने पर चुप ना बैठे | 

शादी करने से पहले आप इस बात को जान ले की केवल शारीरिक संबंध बनाने के उद्देश्य से ही शादी ना करे | क्योंकि "चार दिन की चांदनी फिर वही अँधेरी रात" उसी तरह आपकी लाइफ भी कभी ना समाप्त होने वाले अँधेरे में डूब सकती है | इसलिए शादी जैसा अहम फैसला किसी उत्तेजना में नहीं बल्कि काफी सोच समझकर करने चाहिए |


शादी करने से पहले कम से कम एक बार आप अपने पार्टनर से जरूर मिलें | आप उससे मिलकर यह जान ले की आपके पार्टनर के दिमाग में क्या चल रहा है | क्या वह भी इस शादी से खुश है | कहीं उसकी लाइफ में और कोई तो नहीं है | यदि ऐसी कोई भी बात हो, जो शादी के बाद आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है | उस बात को सबसे पहले अपने पार्टनर से शेयर करे | अपने पार्टनर को कभी भी अँधेरे में ना रखे | लेकिन हम इस बात का पूर्ण रूप से समर्थन नहीं करते है की यदि आपका किसी के साथ अफेयर है तो इस बात को भी आप अपने पार्टनर के साथ शेयर करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर