Category Archives:  Spiritual

नजर उतारने का रामबाण इलाज, 100% प्रभावशाली | अवश्य जानिए...

Dec 06 2018

Posted By:  Sandeep

हमने आमतौर पर यह देखा है की जो लोग सफल होने लगते है, उन पर अक्सर नजर लग जाती है | हमारे शास्त्रों में ऐसा कहा गया है की इस दुनिया में दो प्रकार की ऊर्जा होती है एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक | जब किसी व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है तो उसके नजर लग जाती है | 


विज्ञान इस बात को मानने लग गया है की दुनिया में भूत और भगवान अस्तित्व है या नहीं यह तो अभी ज्ञात नहीं | लेकिन किसी व्यक्ति की नजर अवश्य ही प्रभावशाली होती है | आज हम आपको बताएंगे की यदि आपके ऊपर किसी व्यक्ति की बुरी नजर पड़ जाए तो उससे छुटकारा आप कैसे पा सकते है |

सबसे पहले हम बच्चो की नजर उतारने का उपाय आपको बताएंगे | छोटे बच्चो में सबसे ज्यादा नजर दूध पर लगती है | यदि कोई बच्चा दूध पीना अचानक से बंद कर देता है तो आपको उसे जबरदस्ती दूध पिलाना है | यदि वह बच्चा दूध को पीते ही उल्टी कर देता है तो आप समझ जाइये की बच्चा किसी डायन की नजर का शिकार हो गया है |



इसके लिए आप इस उपाय को तीन दिन तक शाम के समय जब सूर्य भगवान अस्त हो रहे हो, उस समय करना है | सबसे पहले आपको सुखी हुई साबुत लाल मिर्च के साथ थोड़ा सेंधा नमक और कुछ सरसों के दाने लेना है | इसके बाद उसे बच्चे के शरीर पर तीन बार घुमाकर आग में जला देना है | यदि आपको काला धुंआ नजर आये तो समझ जाएँ की नजर का असर समाप्त हो गया है |

यदि आपके घर की दीवारों पर कुछ ही समय में दरारे पड़ने लग गयी है या आप सुख शांति से नहीं रहते है तो समझ जाये की आपके घर पर बुरी नजर लग गयी है | आज हम आपको एक ऐसा रामबाण इलाज बताएंगे | जिससे आपके घर पर लगी नजर एक झटके में ही समाप्त हो जायेगी | सबसे पहले आपके घर को और नजर ना लगे इसके लिए आपको एक काली वस्तु अपने घर के ऊपर लगा देनी है |


इसके पश्चात् एक काले घोड़े की नाल को सरसों के तेल में भिगोकर मुख्य दरवाजे के ऊपर टांक देना है | इसके अतिरिक्त यदि आपको यह भय सता रहा है की आपके घर में कोई जादू टोना ना कर दें तो इसके लिए आपको अपने घर के सामने एक नीम का वृक्ष लगा देना है | अब आपके घर पर कोई भी शख्स बुरी नजर नहीं डाल पायेगा और ना ही कोई जादू टोना कर पायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर