Category Archives:  Sports

मेसी के सबसे बड़े फैन को आतंकियों ने दी टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी | जानिए...

Dec 08 2018

Posted By:  Sandeep

दुनिया में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी को नम्बर वन खिलाडियों में गिना जाता है | लेकिन अब उनके सबसे छोटे फैन को तालिबान ने जान से मार देने की धमकी दी है | इस कारण मुर्तजा को दूसरी बार अपना देश छोड़ना पड़ रहा है | सिर्फ 9 साल का मुर्तजा अपने दिल में हर पल खौफ लेकर जी रहा है |  


मुर्तजा अफगानिस्तान के ऐतिहासिक शहर गजनी का रहने वाला है और अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियोनल मेसी का बहुत बड़ा फैन है | मुर्तजा उस समय फेमस हुए, जब उन्होंने एक प्लास्टिक की बनी अर्जेंटीना की जर्सी पहन ली थी | इसके बाद आतंकी संगठन काफी नाराज हो गया था और मुर्तजा के घर बम गिराए थे | इस कारण मुर्तजा को अपना देश छोड़ना पड़ा था और पूर्वी देश पाकिस्तान में आकर छिप गए थे |

लेकिन अब भी आतंकी संघटन शांत नहीं है और उसने दूसरी बार मुर्तजा को टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी दी है | इस वजह से मुर्तजा को अपना देश छोड़ना पड़ रहा है | इससे पहले उन्होंने 2016 में अपना देश छोड़ा था | लेकिन अब फिर से उन्हें धमकियाँ मिलना शुरू हो गयी है | जब से मुर्तजा को धमकियाँ मिलना शुरू हुई है तभी से मुर्तजा स्कूल तक नहीं जा पा रहा है |



जब उन्होंने 2016 में अपना देश छोड़ा था | उसी समय वह अर्जेंटीना की प्लास्टिक की टी-शर्ट पहनने के कारण इतने फेमस हो गए थे की लियोनल मेसी ने उन्हें अपने पास बुलाकर ऑटोग्राफ वाली एक टी-शर्ट गिफ्ट की थी | इसके अतिरिक्त अपनी टीम के साथ कुछ फोटोज भी ली थी | इसके बाद तालिबान को मुर्तजा पर काफी गुस्सा आ गया था |

फुटबॉल की दुनिया में मुर्तजा इतने फेमस हो चुके है की सभी फुटबॉल प्रेमिया का उन्हें सहयोग प्राप्त है | लेकिन तालिबान के डर से कोई कुछ नहीं कर पा रहा है | मुर्तजा के पिताजी शफीका अहमदी का कहना है की 2016 में मुझे अपने बेटे को अगवा करने की काफी धमकियाँ मिल रही थी | इसलिए मुझे अफगानिस्तान को छोड़ना पड़ा और पाकिस्तान की शरण लेनी पड़ी | लेकिन जब मेरे पास पैसे ख़त्म हो गए तो मैं वापस अपने देश लोट आया | 


अब मुझे लगभग 2 वर्ष ही हुए है और वापस धमकियाँ मिलना शुरू हो गयी है | अब मेरे सब दरवाजे बंद हो चुके है | हमेशा हम इसी खौफ में रहते है की कही हमारे घर पर कोई बम ना गिरा दे या मुर्तजा का कोई अपहरण ना कर ले | इसका प्रभाव मुर्तजा की पढ़ाई पर भी हो रहा है | काफी दिनों से हम उसे स्कूल भी नहीं भेज पा रहे है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर