Category Archives:  Spiritual

इस उपाय से आपके सारे शत्रु हो जाएंगे नष्ट | महाभारत में अर्जुन ने किया था यह उपाय...

Dec 10 2018

Posted By:  Sandeep

भागदौड़ से भरी जिंदगी में हम ना चाहते हुए भी अपने आसपास अनेक शत्रु पाल लेते है | जो समाज में हमारी छवि तो ख़राब करते ही है साथ ही हमारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचते है | आज हम आपको ऐसा उपाय बताएंगे, जिससे आपके शत्रु आपको कभी भी जीत नहीं सकेंगे और आपका अहित नहीं कर सकेंगे |  


भारत में रोटी का बड़ा महत्व है | गरीब व्यक्ति हो चाहे आमिर व्यक्ति, सभी लोगो की भूख तभी शांत होती है | जब वह भोजन में रोटी खाये | रोटी से आपके घर में सुख शांति तो बनती है साथ ही आपके शत्रु भी पराजित होते है | आज हम आपको ऐसा उपाय बताएंगे, जिससे आपके सभी शत्रु नष्ट हो जाएंगे | लेकिन इन विधियों का उपयोग तभी करे, जब आपके सारे मार्ग बंद हो गए हो | सबसे पहले हम आपको वह उपाय बताएंगे, जिससे आपके घर में खोई हुई सुख शांति वापस आ जाये |

यदि आपके घर के आसपास कोई गाय हो तो उसे प्रतिदिन रोटी दीजिए | क्योंकि गाय को साक्षात् माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है | यदि आप प्रतिदिन इसे रोटी या कुछ खाने को देते है तो यह आपके घर को खुशियों को भर देती है | लेकिन ध्यान रहे की गाय को रोटी देकर उसे भगाये नहीं | यदि आपने ऐसा किया तो आपके द्वारा किया गया यह धर्म, विफल हो जाएगा और आप पहले की तरह कंगाल बने रहेंगे |



इसके अतिरित्क यदि आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो आप समझ जाइये आपकी कुंडली पर राहु और केतु का प्रभाव है | इससे बचने के लिए और राहु-केतु को अपनी कुंडली से दूर हटाने के लिए आप प्रतदिन एक काले कुत्ते को सरसों के तेल में बनी हुई रोटी दें | इससे आपकी कुंडली में लगा राहु और केतु भाग जायेगा | 

लेकिन ध्यान रहे सात शनिवार तक ही यह कर्म करे और सिर्फ काले कुत्ते को ही अपनी रोटी देंवे | क्योंकि काला कुत्ता भगवान शिव के कालभैरव रूप का वाहन है | यह आपकी सभी बाधाओं को समाप्त करता है | ऐसा कहा जाता है की अर्जुन ने युद्ध पर जाते समय यह कर्म किया था | इस कारण वे महाभारत के युद्ध में अपराजित रहे थे | लेकिन इस बात का वर्णन महाभारत में नहीं किया गया था | यह बात सिर्फ दंतकथाओं में ही प्रचलित है |


लेकिन यदि फिर भी आपके घर में सुख शांति नहीं आ रही है या आपके शत्रु आपका पीछा नहीं छोड़ रहे है तो हो सकता है |आपके घर में किसी व्यक्ति ने जादू टोना किया हो | इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है की आप अपने घर में भगवतगीता का पाठ करवाये | क्योंकि भागवतगीता सभी बुराईयों का नाश करने वाले भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकले गये वचन है | यह अवश्य ही आपके घर के दुखो का भी नाश करेगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर