Category Archives:  SucessStory

कैसे बना सेंडविच बेचने वाला एक मजदूर बॉलीवुड में सुपरस्टार | जानिए...

Dec 11 2018

Posted By:  Sandeep

जो व्यक्ति अपने आप पर विश्वास करते है, उन्हें जीवन में सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता है | वे एक दिन दुनिया को पीछे छोड़कर सफलता के आसमान को अवश्य ही छु लेते है | ऐसी ही एक कहानी आज हम आपको बताने जा रहे है | यह कहानी है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक दिलीप कुमार की, जिन्होंने अपनी गरीबी को पछाड़कर दुनिया में अपनी पहचान बनाई |  


क्या आप जानते है बॉलीवुड के इस अभिनेता का जीवन कैसा था | दिलीप कुमार अपने माता-पिता की 12वीं संतान थी | इनका परिवार काफी बड़ा था | जब इन्होने देखा की इनके पिता अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से नहीं कर पाते है तो इन्होने मात्र 18 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था | 

इनका जन्म ब्रिटिश शासन के दौरान ब्रिटिश पेशावर में हुआ था | आज यह क्षेत्र पाकिस्तान के अंतर्गत आता है | हम आपको बता दें की दिलीप कुमार साहब ऐसे अभिनेता थे, जिनसे मिलने के लिए खुद डायरेक्टर को अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती थी | जब उन्होंने घर छोड़ा था, उस समय इनके पास कुछ भी नहीं था और सीधे पुणे चले गए | अपनी आजीविका चलाने के लिए इन्होने एक आर्मी क्लब में सेंडविच बेचने का काम किया |

कुछ ही सालो में इन्होने अपने पास लगभग 5000 रुपया एकत्रित कर लिया | इसके बाद इन्होने घर जाने का विचार किया | घर जाने के बाद इन्होने वापस पुणे जाने का विचार त्याग दिया और वहीं कोई छोटा-मोटा काम ढूंढने का फैसला किया | इसके बात दिलीप साहब की मुलाक़ात डॉ. मसान से हुई | उन्होंने दिलीप साहब को 1250 रूपये की बॉम्बे टॉकीज में नौकरी दे दी | कुछ समय बाद बॉलवुड में मशहूर फ़िल्मी कलाकार अशोक कुमार जी से इनकी मुलाक़ात हुई |



अशोक कुमार साहब ने दिलीप जी को कह दिया था की एक समय ऐसा आएगा जब सारी दुनियां तुम्हारे कदमो तले होगी | इसके बाद उन्होंने अपनी पहली फिल्म ज्वार भाटा से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा | लेकिन दुर्भाग्यवश 2 सालो तक इनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी | यह दिलीप साहब का ऐसा समय था, जब उन्हें कोई भी डायरेक्टर फिल्मो में काम देने की लिए तैयार नहीं था | 

लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें बॉलवुड की फिल्म जुगनू में काम करने का मौका मिल गया | यहाँ दिलीप कुमार साहब के सितारे अच्छे रहे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नाम कमाया | इसके बाद तो दिलीप जी की दुनिया ही बदल गयी | इसके बाद इन्होने कभी भी जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से एक फिल्मे बॉलीवुड को दी | इन्होने अपने करियर में शहीद, मेला, अंदाज, नया दौर और क्रांति जैसी सुपरहिट फिल्मो में काम किया था |


दिलीप साहब अपनी दमदार आवाज की बदौलत पुरे बॉलीवुड पर छा गए थे | इन्होने 1969 में अपने से लगभग 22 साल छोटी एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी कर ली थी | लेकिन काफी समय तक इनके कोई संतान नहीं हो सकी | इसके बाद यह दोनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान को ही अपना बेटा मानने लगे | शाहरुख़ खान ने भी इन्हे अपने बेटे की कमी कभी महसूस नहीं होने दी | दिलीप साहब के विचार थे की व्यक्ति में किसी काम को करने का जुनून अवश्य होना चाहिए, नहीं तो वह कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर