Category Archives:  Spiritual

क्यों सवार होती है माँ दुर्गा एक जंगली शेर पर | जानिए इस रहस्य को...

Dec 17 2018

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता की अपनी एक सवारी होती है | यदि बात की जाये भगवान श्री हरी विष्णु की तो वे गरुड़ पर विराजमान रहते है | माता लक्ष्मी उल्लू पर सवारी करती है | देवराज इन्द्र अपने हाथी ऐरावत पर सवार होते है | पंच भूत रक्षक महादेव नंदी पर सवार होकर विचरण करते है | इसी प्रकार माँ दुर्गा भी शेर पर सवार रहती है |


लेकिन क्या आप जानते है की माता दुर्गा ने सिर्फ शेर को ही अपनी सवारी के रूप में क्यों चुना | आज हम आपको इसी सत्य से अवगत करायेंगे |   

माता दुर्गा माँ पार्वती का क्रोधित रूप है | हिन्दू धर्म ग्रंथो में कहा गया है की एक बार माँ पार्वती ने भगवान शंकर को प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी | इसके पश्चात् भगवान शंकर ने उन्हें दर्शन दिये | माता ने शिव जी से विवाह करने का वरदान प्राप्त किया | ऐसा कहा जाता है की भगवान शिव के साथ विवाह होने के उपरान्त माता पार्वती महाशक्ति बन गयी |



एक दिन भगवान शंकर और माता पार्वती कैलाश पर्वत पर हँसी-ठिठोली कर रहे थे | यहाँ भगवान शंकर ने माता पार्वती को कह दिया की तुम बहुत ही काली हो | क्योंकि जिस समय माता ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी | उसी समय उनका रंग गहरा हो गया था |

इस बात का माता पार्वती को बहुत ही दुःख हुआ | वह जंगल में चली गयी और भगवान शंकर की घोर तपस्या करने लगी | जब भगवान शिव पुनः प्रकट हुए तो उन्होंने कहा की:- हे देवी ! आप मुझसे क्या आशा रखती है तो माता पार्वती ने कहा की आप मुझे विश्व की सबसे सुन्दर स्त्री बना दीजिये | ऐसा कहा जाता है की भगवान शिव ने माता पार्वती का रंग गोरा कर दिया | इसके बाद से माता पार्वती को माँ गौरी के नाम से भी जाना जाने लगा  |


किवंदितियों में यह कहा जाता है की जब गौरा रंग प्राप्त करने हेतु माँ तपस्या कर रही थी | तभी वहां एक शेर भी बैठा था | जब माता को भगवान शिव ने वरदान दिया था तो माता ने देखा की उनके नजदीक एक शेर भी है | माता ने सोचा की उनके साथ इस शेर ने भी तपस्या की है | इसके बाद ही उन्हें गौरा रंग प्रदान हुआ है | इसलिए माता ने उन्हें अपनी सवारी के रूप में चुन लिया | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर