Category Archives:  Spiritual

यहाँ है विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग | चमत्कार देखकर रह जाएंगे दंग...

Dec 24 2018

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में भगवान शंकर को पंचभूत रक्षक कहा जाता है | यह हिन्दुओ के एकमात्र ऐसे देवता है तो मूर्ति और लिंग दोनों में पूजे जाते है | इन्ही की मर्जी से देवता अपने सारे कार्य विधि पूर्वक पुरे करते है | इसलिए भगवान शंकर को महादेव के नाम से भी जाना जाता है | आपने भारत में भगवान शिव के अनेक शिवलिंग देखे होंगे | लेकिन आज हम आपको भारत के उस शिवलिंग के बारे में बताने जा रहे है | जो संभवतः विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है | इतना ही नहीं बल्कि इसकी लम्बाई भी निरंतर बढ़ रही है |


यह शिवलिंग छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में स्थित है | इस शिवलिंग को भूतेश्वरनाथ का शिवलिंग कहते है | यह जमीन ने लगभग 18 फिट ऊँचा है और 20 फिट व्यास में विराजमान है | इस शिवलिंग का निर्माण किसी मनुष्य ने नहीं किया है | बल्कि, यहाँ एक पत्थर का आकार ही शिवलिंग के सामान है | यहाँ रहने वाले स्थानीय लोगो की मान्यता है की इस शिवलिंग से जो भी मांगो, भगवान शिव आपकी इच्छा जरूर पूरी करेंगे |

इस शिवलिंग के बारे में धारणा है की इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष लगभग 6 से 7 इंच बढ़ जाती है | ऐसा कहा जाता है की भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यह शिवलिंग अर्धनारीश्वर के रूप में विराजमान है | यह मुख्य शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित है | इसके बारे में कुछ धारणाये भी है |  



कुछ लोगो का कहना है की यहाँ सोभाराम नाम का किसान यहाँ खेती करता था | कभी-कभी वह पशुओ को हुंकारने के लिए एक टीले पर जाता था | जब वह जोर से हुंकारता तो उसे शेर और सांड की आवाज सुनाई देती थी | इस बात को शोभाराम ने ग्रामवासियों को बताया | गांववालों ने भी उसी टीले पर जाकर जोर से हुंकारा | फिर से वहां वही आवाजे आ रही थी | जब पुरे गाँव ने मिलकर शेर और सांड की तलाश की तो उन्हें कोई भी नहीं मिला |


जब उन्होंने अंतिम बार निरिक्षण किया तो पाया की फिर से वही आवाजे आ रही है | इसके बाद गांव वालो ने उसी टीले का अभिषेक किया और उसे शिवलिंग घोषित कर दिया | ऐसा कहा जाता है की इस शिवलिंग की ऊंचाई प्रतिवर्ष बढ़ती जाती है | यह पहले एक टीला था | लेकिन बाद में शिवलिंग में परिवर्तित हो गया | 1959 में गोरखपुर से प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह सर्विदित हो गया की यह शिवलिंग विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर