Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 Dec. 2018, इस राशि पर रहेगा भगवान शिव का प्रभाव | जानिए....

Dec 24 2018

Posted By:  Sandeep

भारत ऋषि मुनियो का देश है | हमारे ऋषियों के ज्ञान को विज्ञान भी नहीं छु सकती है | इसलिए इसे विश्व का गुरु कहते है | हमारे शास्त्रों में कहा गया है की ज्योतिषविद्या के द्वारा हम अपने भविष्य का पता लगा सकते है और जीवन में आने वाली परेशानियों से बच सकते है | जानिए 25 दिसम्बर 2018 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |  
अपने जीवन में निराशा को कदम ना रखने दे | जीवन में तो उतर चढ़ाव आते ही रहते है | यह समय आपका कठिन परीक्षा का है | इसलिए आज आपके सितारे थोड़े कमजोर है | कोई भी काम करने से पहले अपने माता-पिता की आज्ञा अवश्य लेवे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
यदि आप व्यवसाय क्षेत्र में है तो आपकी मशीनरी सम्बंधित कुछ समस्याएं हो सकती है | लेकिन यह आज का दिन आपका शुभ होगा | आपके घर या कार्यक्षेत्र में कोई भी ऐसी वस्तु हो खराब हो गयी तो उसे तुरंत बदल देवे | क्योंकि यह आपके उदितभाग्य में बाधा बन सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
अधिक वाक्पटुता से समस्या में घिर सकते है | इसलिए शब्दों का उच्चारण स्वयं पर नियंत्रण रखते हुए करे | आपके परिणय के योग बन रहे है | शरीरिक समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
किसी कार्य को छोड़ने के स्थान पर उसे पूरा करे | आपके द्वारा लिये गये कर्ज को चुकाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है | इसलिए भगवान शिव को दूध अर्पित करे | इससे आप अपने वाली विपत्ति से सुरक्षित रहेंगे | 


सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
यदि आप कपास या तेल के व्यापारी है तो सावधान हो जाये | व्यवसाय में हानि के योग बन रहे है | अपने कार्य को पूर्ण लगन के साथ करे | पारिवारिक क्लेश हो सकता है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपकी नौकरी में तबादले के योग बन रहे है | इसलिए पैसा कमाने में अधिक ध्यान ना दे | अपनी वास्तविक जिम्मेदारियों को समझे | अधिक परेशानी होने पर माता-पिता से सलाह लेवे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
अचानक कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है | इसलिए अपने आप पर नियंत्रण रखे | धैर्य बनाये रखे | क्योंकि घर और कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी | इसके अतिरिक्त आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी | यदि आप नई तकनीक का प्रयोग करते है तो आपके लिए लाभदायक होगा | समाज में मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी |


धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो:- 
आज का दिन धनु राशियों वाले व्यक्तियों के लिए शुभ है | यदि प्रातःकाल भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के बाद कोई भी कार्य करते है तो काफी शुभ होगा | व्यवसाय के हर क्षेत्र में अपने आप को झोक दे | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
शत्रुओ का आप पर दबदबा रह सकता है | आपके किसी विदेशी यात्रा पर जाने के योग बन रहे है | इसलिए सक्रीय हो जाये | मानसिक थकावट हो सकती है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
क्रोध आपके काम को बिगाड़ सकता है | इसलिए अपने काम को करने से पहले क्रोध से पूरी तरह निवृत्त हो जाये | स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती  है | माता-पिता से जुड़े रहे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
किसी भी काम को धैर्य पूर्वक सुलझाये | अचानक से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | अपने काम में जोखिम लेने के स्थान पर उससे बचे | भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी |


दोस्तों, यह था 25  दिसम्बर 2018 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर