Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खाती है प्रसाद | स्वयं देखिए...

Dec 26 2018

Posted By:  Sandeep

भारत में हनुमान जी के अनेक मंदिर है | इनकी पूजा भिन्न-भिन्न रूपों में की जाती है | इन्हे वीरता, शक्ति, ज्ञान और विवेक का प्रतिक भी कहा जाता है | भारत में कई मंदिर ऐसे है जहाँ हनुमान जी विचित्र स्थिति में विराजमान है | लेकिन आज हम आपको भारत का वह मंदिर बतायेंगे, जिसमे हनुमान जी स्वयं प्रसाद कहते है |


रामायण में ऐसा कहा गया है की जब भगवान श्री राम ने धरती लोक से विदा लिया था तो हनुमान जी को धरतीलोक पर रहने का आदेश दिया था | वे प्रलय के अंत तक धरती पर रहेंगे और लोगो का कल्याण करेंगे | आज हम जिस मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे है, हो सकता है की आपको वह मजाक लगे | लेकिन यह सत्य है |

यह मंदिर है उत्तरप्रदेश राज्य में | यहाँ गाँव रूरा में युमना नदी के किनारे भगवान बालाजी का मंदिर स्थित है | इसे पिलुआ महावीर मंदिर कहते है | यहाँ जाने पर हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है | यहाँ बजरंगबली लेटे हुए है | यदि आप इनके मुख के पास प्रसाद रख देंगे तो वह गायब हो जाता है | इसके बारे में कहा जाता है की ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं हुआ है | जिसने हनुमान जी के उदार को भर दिया हो |  आज भी लोगो के लिए यह रहस्य बना हुआ है की इतना सारा प्रसाद आखिर जाता कहाँ है ?



इस मंदिर का चमत्कार इतना ही नहीं है | यदि आप हनुमान जी की प्रतिमा के पास जायेंगे तो आपको यह अहसास होगा की कोई व्यक्ति सास ले रहा है | लेकिन वहां आपके अतिरिक्त कोई भी नहीं होगा | यदि आप ध्यान से सुनेंगे तो पायेंगे की मूर्ति में से राम नाम की ध्वनि आ रही है | 

इस बारे में लोगो की मान्यता है की यहाँ भगवान बालाजी स्वयं विराजमान है | जो राम नाम का हर समय जाप करते रहते है | इन्हे प्रसाद इतना पसंद है की यदि कोई इन्हे प्रसाद चढ़ाता है तो वह गायब हो जाता है | इस मंदिर के इतिहास की यदि बात की जाये तो इसका निर्माण चौहान शासको द्वारा करवाया गया था |
 

इस मंदिर के पीछे कोई चमत्कार है या फिर कोई विज्ञान कुछ कहा नहीं जा सकता है | दोस्तों, आप इस मंदिर के बारे में क्या सोचते है हमे तुरंत कमेंट करके बताये | क्या आपको भी यह चमत्कार लगता है या फिर और कोई बात है | यदि आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर