Category Archives:  Spiritual

भगवान विष्णु का यह रहस्यमयी मंदिर चाबी से नहीं बल्कि खुलता है मंत्रो से | USA ने भी माना...

Dec 27 2018

Posted By:  Sandeep

भारत में ऐसे बहुत से मंदिर है,  जिनके चमत्कार को देखकर विदेश भी नतमस्तक होते है | इस बात का प्रमाण राजस्थान का तनोट माता मंदिर दे चूका है | इस मंदिर के चमत्कार को खुद पाकिस्तान के सेना प्रमुख नमन कर चुके है | इसके अतिरिक्त USA भारत में ही स्थित भानगढ़ पैलेस को एक विशेष स्थल मानता है | लेकिन आज हम आपको भारत के उस मंदिर के बारे में बतायेंगे, जिसका दरवाजा किसी चाबी से नहीं बल्कि मंत्रो से खुलता है |  


यह मंदिर केरल की राजधानी तिरूवंतमपुरम में स्थित है | इसे पद्मनाभ स्वामी का मंदिर कहा जाता है | यहाँ भगवान पद्मनाभ भगवान श्री विष्णु के अवतार के रूप में विराजमान है | इस मंदिर को विश्व का सबसे अमीर मंदिर कहा जाता है | इस मंदिर में 7 दरवाजे में है | जिसमे से 6 को किसी प्रकार भारत सरकार के आदेश से खोल लिया गया है | 

लेकिन 7वें दरवाजे को नहीं खोला जा सका है | हिन्दू धर्म ग्रंथो के अनुसार इस मंदिर को किसी सिद्ध व्यक्ति के द्वारा ही खोला जा सकेगा | इसके बारे में कहा जाता है की यह दरवाजा सीधा भगवान के पास जाता है | यदि इस दरवाजे को बल पूर्वक खोला गया तो इससे धरती पर प्रलय भी आ सकती है | इसलिए इस दरवाजे को अभी खोला नहीं गया है | कुछ लोगो का मानना है की इस दरवाजे को खोलने के लिए किसी चाबी की नहीं बल्कि मंत्रो की आवश्यकता है |


हम आपको बता देना चाहते है की सरकार ने इस मंदिर के 6 दरवाजे खोल लिए है | जहां से लगभग 1 लाख 32 हजार करोड़ का सोना प्राप्त हुआ है | इतिहासकारो का मानना है की सातवा दरवाजा भगवान श्री हरी विष्णु के गर्भग्रह तक जाता है | जहाँ से संभवतः 2 लाख करोड़ का सोना प्राप्त होगा | जबकि कुछ इतिहासकारो का मानना है की यदि इस सातवे दरवाजे को खोला जाये तो इसके तहखाने इससे 10 गुना सोना अर्थात लगभग 20 लाख करोड़ का सोना प्राप्त होगा | 

मंदिर के इतिहास के अनुसार इस मंदिर का निर्माण कलयुग के प्रारम्भ में हुआ था | इसे त्रावणकोर के राजाओ ने निर्मित किया था | लेकिन कुछ इतिहासकारो का कहना है की राजाओ ने इस मंदिर का निर्माण नहीं किया था | बल्कि उन्होंने तो अपनी सम्पदा भगवान श्री विष्णु को समर्पित की थी | इसके बाद इसका निर्माण स्वयं विश्वकर्मा द्वारा किया गया था |


इस मंदिर के 7वे दरवाजे को नागपाश से मंत्रोच्चारण करके बांधा गया है | जब तक इस नागपाश को खोला ना जाये तब तक इस मंदिर का मुख्य दरवाजा नहीं खुलेगा | यदि किसी ने गलत विधि अपनाकर इसे खोलना चाहा तो उसकी मृत्यु निश्चित है | हाल ही में इस मंदिर से सम्बंधित एक याचिकाकर्ता की मृत्यु भी हो चुकी है | इसलिए सरकार ने इस मंदिर को खोलने पर रोक लगा दी है | इस समय दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो अपने ज्ञान से इस मंदिर को खोल सके | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर