Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 Dec. 2018, इन 3 राशि वाले लोगो को होगी धन की प्राप्ति | जानिए...

Dec 27 2018

Posted By:  Sandeep

माँ संतोषी को माँ लक्ष्मी का अवतार माना जाता है | इन्हे दुनिया में धन की देवी मानकर पूजा जाता है | आज के दिन किस राशि के व्यक्तियों को माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा यह देखना होगा | जानिए 28 दिसम्बर 2018 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
अपने व्यवसाय में भागदौड़ हो सकती है | थकान की वजह से दिमाग चिड़चिड़ा हो सकता है | आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है | प्रातःकाल माँ भवानी को प्रसाद अर्पित करे | घर में वाहन आने के योग बन रहे है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपको नये वस्त्रो की प्राप्ति होगी | आप बहुत शीघ्र ही लोगो की बातो में आ जाते है | अपने विवेक से फैसले लेवे | आत्मविश्वास बनाये रखे | व्यर्थ के विवादों में पड़ने के स्थान पर अपने कार्य पर ध्यान देवे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | अपने काम काज को लेकर चिंता रहेगी | किसी कार्य में सहलग्न रहेंगे | आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा | लेकिन थोड़ी थकावट हो सकती है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
नये पारिवारिक सम्बन्ध बनने के योग है | आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | जिससे शत्रु परास्त होंगे | किसी कार्य को करने से पहले 2 बार सोचे | स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा |


सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आर्थिक मामलो में लापरवाही बरतने से घर में नुकसान हो सकता है | प्रातःकाल संतो के दर्शन हो सकते है | किसी कार्य को टालने के स्थान पर उसे समझदारी से पूरा करे | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
कार्यालय क्षेत्र प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है | महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपनी पास रखे | कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है | संतान के कार्यो से चिंता में रहेंगे | व्यापर में नये प्रस्ताव मिलेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
सोच समझकर कार्य करे | समाज में यश मिलने के योग बन रहे है | कार्यो से समय में मान बढ़ेगा | अपने साथी के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे है | संतोषी माता को जल अर्पित करते हुये भोग लगावे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपके घर में महमानो का आगमन होगा | परिवार में घरेलु समस्या हो सकती है | यदि बुद्धिमानी का उचित प्रयोग किया जाये तो समस्या का समाधान हो सकता है | 


धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो:- 
परिवार में होने वाली परेशानियों का अंत होगा | लेकिन कार्यक्षेत्र में हानि हो सकती है | जिससे दिमाग पर मानसिक दबाव रहेगा | इस समय धैर्य से काम लेवे | अपनी शब्दों पर नियंत्रण रखे | प्रातःकाल माँ संतोषी के मंदिर में जाकर दर्शन अवश्य करे | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
विरोधी हावी हो सकते है | इसलिए उनसे सावधान रहे | अपने धन को व्यर्थ में बहाने के स्थान पर किसी अच्छे काम में लगावे | प्रातःकाल कुछ वस्त्र गरीबो को दान करे | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
व्यापार से सम्बंधित निर्णय समय पर लेवे | अपने मन की बात किसी भी व्यक्ति से शेयर ना करे नहीं तो धन की हानि होने के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी कमी आयेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
धर्म-कर्म के कार्य में रूचि रहेगी | अपने आप को नियंत्रण में रहे | जीवनसाथी को लेकर थोड़ी दुविधा होगी | लेकिन समझदारी से समस्या का निदान हो सकता है | घर खर्च में वृद्धि होगी |


दोस्तों यह था 28 दिसम्बर 2018 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर