Category Archives:  Spiritual

राशिफल वर्ष 2019, इन राशियों वाले व्यक्तियों का जीवन होगा प्रभावित | जानिए...

Dec 31 2018

Posted By:  Sandeep

पुराना साल बीत चूका है और नया साल का आगमन हो गया है | आपके लिए यह साल कैसा रहेगा, यह खबर आज हम आपके लिए लेकर आये है | इस वर्ष ग्रहो की स्थिति में काफी बदलाव आये है | ग्रहो के साथ-साथ सूर्य और चंद्र ने भी अपना स्थान बदल लिया है | आइये जाने की आपके लिए कैसा रहेगा वर्ष 2019 |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
इस वर्ष का प्रारम्भ आपके लिए सामान्य रहेगा | फरवरी के महीने की शुरुआत में घर में कुछ समस्याएं हो सकती है | जिससे आपको कुछ हानि झेलनी पड़ सकती है | इसलिए घर परिवार का कोई भी फैसला हो, सोच समझकर लेवे | वर्ष के मध्य में धन खर्च काफी बढ़ सकता है | इसलिए दुसरो के विवादों में ना उलझे और अपने करियर पर ध्यान दें |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
वर्ष के शुरुआत में लापरवाही ना बरते | क्योंकि शत्रु दल के सितारे आपसे ऊपर है | जिससे आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | प्रेम सम्बन्धी मामले सुलझेंगे | वर्ष के मध्य में वैवाहिक सम्बन्धो के योग बन रहे है | वर्ष के अंत तक आपकी आय में बढ़ोतरी होगी | योग को अपने जीवन में अपनाईये |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
यह साल आपके खुशियों की बाहर लेकर आया है | जनवरी के प्रथम माह में किसी धार्मिक कार्य में आमंत्रित किये जा सकते है | यदि सोच-समझकर कार्य करते है तो धन का आगमन हो सकता है | लेकिन आपका भाग्य कुछ कमजोर है इसलिए वर्ष के मध्य में भाग्य के भरोसे ना बैठे | वासना के प्रति इच्छा प्रबल होगी | अपने मस्तिष्क का सदुपयोग करते हुए कर्म करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
यदि आप कोई भी कार्य जनवरी के प्रारम्भ से करते है तो आपके लिए अच्छा है | क्योंकि वर्ष के प्रारम्भ में आपके सितारे अपने चरम पर है | इसलिए घर में आने वाली मुसीबतो को अनदेखा ना करे और धैर्य से काम लेवे | इस वर्ष आपकी मेहनत रंग लायेगी | इसलिए समय को बर्बाद ना करे | अच्छे कार्यो में मन लगावे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपको वर्ष के प्रारम्भ में कोई भी जोखिम भरा कार्य नहीं करना है | जून तक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है | यदि आपको अच्छे कर्मफल अपने हित में करना है तो कठोर मेहनत करते हुए सतर्कता से आगे बढे | प्रेमियों के लिए सितम्बर से अक्टूबर का सबसे अच्छा है | इन महीनो के दौरान दोस्ती प्यार में और प्यार शादी में बदलने के योग बन रहे है | वर्ष के अंत में मानसिक तनाव हो सकता है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
वर्ष के प्रारम्भ में आपके शौर्य और कीर्ति में वृद्धि होगी | लेकिन मई से जून तक आपके घर में वित्त की समस्या हो सकती है | यदि आप कोई भी कारोबार करना चाहते है तो यह आपके लिए उत्तम समय है | ईश्वर का स्मरण करते हुए बिज़नेस में निवेश करे | साल के अंत में कारोबार में लाभ और धार्मिक कार्य की रूपरेखा बनेगी |


तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपके परिजनो के लिए यह वर्ष अच्छा है | उन्हें प्यार देवे | लेकिन किसी भी शख्स पर आँख मूंदकर विश्वास ना करे | भगवान का समरण करते हुए अपने लक्ष्य पर अग्रसर हो | यह वर्ष आपके लिए मेहनत का है |इस साल आपको विशेष रूप से सतर्कता बरतनी पड़ सकती है | क्योंकि वर्ष के मध्य में शत्रु पक्ष आपको हानि पहुंचा सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम अच्छे हो सकते है | इस वर्ष ईश्वर का ध्यान करते हुए कार्य शुरू करे | किसी उत्तेजना और क्रोध में कोई भी फैसले ना लेवे | अपने आप को नियंत्रित करने का प्रयास करे | वर्ष के अंत में किसी विदेशी यात्रा के योग बन रहे है | प्रेमियों के लिए नवंबर का महीना सबसे अच्छा है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो:- 
इस वर्ष आपके स्वास्थ्य अच्छा रहेगी | किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करे नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है | अप्रैल-मई तक भावनाये शरीर पर हावी हो सकती है | व्यापारियों के लिए किसी भी प्रकार का निवेश जोखिम भरा हो सकता है | इसलिए अपने आप को विवादों से बचते हुए फैसले लेवे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
इस वर्ष आपको सतर्कता बरतनी है | जिन युवको को नौकरी की तलाश है, उनके लिए सुनहरा मौका है | यदि आप किसी नये कार्य का प्रारम्भ करना चाहते है तो मार्च का महीना उत्तम है | उन युवको की आय में वृद्धि होगी | जो अपने कर्म के अतिरिक्त किसी भी वस्तु पर ध्यान नहीं देते है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
यह वर्ष आपके लिए विशेष है | वर्ष की शुरुआत में किसी परिवारजन से देखा मिलने की आशंका है | मार्च के महीने में स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या हो सकती है | इसलिए धन को बचाकर रखे | नवंबर के माह के अंत में किसी दुर्घटना होने का योग बन रहा है | इस वर्ष सरकारी नौकरियों की तलाश में रहेंगे | संभवतः सफल भी रहेंगे | अपने आप को कार्यो के प्रति समर्पित करने का भाव ही आपको सफलता के शिखर तक पहुचायेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
वर्ष का प्रारम्भ सामान्य रहेगा | दान करने का अपने मन में रहेगा | किसी भी काम को करने से पहले 3 बार अवश्य विचार करे | नवंबर के माह में घर में पारिवारिक समस्याएं हो सकती है | जिससे आपके दिमाग पर मानसिक दबाव बना रहेगा | इस वर्ष आपको कई उपलब्धियां मिल सकती है | यह वर्ष आपके लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है | यदि कुछ मेहनत करते है तो परिणाम आपके हित में हो सकते है |


यह है आपका इस वर्ष का राशिफल | दोस्तों, हम आपको बता देवे की ईश्वर किसी भी मनुष्य को दण्डित नहीं करते है | उनका कार्य मनुष्य को सही मार्ग दिखाना है | मनुष्य जो भी कर्म करता है, उसका प्रभाव उसके नक्षत्रो पर पड़ता है | जिसके कारण मनुष्य के जीवन में सुख और दुःख आते है | इसलिए कोई भी ऐसा कार्य ना करे | जिसे करने की आज्ञा आपकी आत्मा ना दे रही हो | यदि मानव योग को अपनी जिंदगी में अपनाता है तो दुखो से बच सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर