Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 Jan. 2019, इन राशियों पर भगवान गणेश होंगे मेहरबान | जानिए...

Jan 01 2019

Posted By:  Sandeep

आमतौर पर व्यक्ति का जीवन खुशी से भरपूर बना रहे | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही मकसद हमारा रहता है | आज के राशिफल के द्वारा हम आपको बतायेंगे की किस राशि पर गौरी पुत्र भगवान गणेश अपनी कृपा बनायेंगे | जानिए 2 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
यदि आप अपने मन की बात किसी व्यक्ति को बताते है तो आपके लिए फायदेमंद होगा | आपको किसी विशेष व्यक्ति से मार्गदर्शन की आवशयकता है | आकस्मिक धन लाभ होगा | शत्रु आपको निचा दिखने का हर संभव प्रयास करेंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपको धैर्य बनाये रखना है | जरुरत से ज्यादा किसी शख्स पर विश्वास करना घातक हो सकता है | अधिक विनम्रता रिश्तो को कमजोर कर सकती है | पेसो की कमी के चलते कुछ समस्याएं हो सकती है | इसलिए दिन के प्रारम्भ में भगवान गणेश के लड्डू का भोग लगावे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
समय के साथ बदवाव की आवश्यकता है | कारोबार के लिए धन एकत्रित करना पड़ सकता है | अपने आप को कष्टों से बचते हुए झूठे मित्रो से दूर रहे | भूमि सम्बन्धी विवाद होने के कारन कुछ समस्याएं हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
अपने माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधर होगा | कुछ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है | अपने मन की बात किसी को भी ना बतावे | अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है | यदि जीवन संगनी साथ देवे तो आपके मन की अभिलाषा पूर्ण करे | वाहन का प्रयोग आपके लिए हानिकारक हो सकता है | भवन के परिवर्तन का समय आ गया है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आप अभी भोग विलास में लगे हुए है | अपने आप पर नियंत्रण रखे | अपने कार्य को पुरे मन से करे | किसी विशेष व्यक्ति से मिलने के योग बन रहे है | धन की कमी हो सकती है |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपके पुत्र की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे | लेकिन शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी रहेगा | भगवान शिव के अवतार हनुमान जी को लड्डू का भोग लगावे | स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मन मुटाव हो सकता है | इसलिए अपने आप को किसी परेशानी में ना डाले | आपके सितारे थोड़े कमजोर है | इसलिए भगवान गणेश की पूजा करते हुए दूध से अभिषेक करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो:- 
अपने व्यवसाय में उन्नति होने के योग बन रहे है | आपका मन केन्द्रित नहीं है | इसलिए योग को अपने जीवन में अपनाये | भूमि सम्बन्धी विवाद आपके हित में रहेंगे | कोई भी कार्य करते समय 3 बार अवश्य विचार कर लेवे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आजीविका को लेकर कुछ परेशान रह सकते है | अपने कारोबार में विस्तार करने का मन करेगा | अपने आप को किसी समस्या में ना डाले और अवांछित विवादों से बचे | वाहन खरीदने के मन बन सकता है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
अपने कार्यालय में वाकपटुता से सहकर्मी प्रभावित होंगे | अपने मन की बात किसी भी व्यक्ति को ना बताये नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है | विदेश जाने के योग बन रहे है | आपकी तरक्की से विरोधी नाखुश होंगे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
अपने आलस को दूर भगाये | इससे आपके कार्य में रूचि कम होगी | कोई भी कार्य करने से पहले उस पर विचार अवश्य कर लेवे | अपने क्रोध को नियंत्रित रखे | आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे | पारिवारिक रिश्तो के बीच मधुरता आयेगी |


दोस्तों, यह था 2 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | गौरी पुत्र गणेश की कृपा बनी रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर