Category Archives:  Entertainment

काजोल ने किया खुलासा, शादी के लिए यह शर्ते रखी थी अजय देवगन ने | जानिए...

Jan 04 2019

Posted By:  Sandeep

बॉलीवुड एक अनोखी दुनिया है | यहाँ कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है | हम अक्सर यही देखते है की बॉलीवुड में हर कोई व्यक्ति अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करता है | लेकिन कई बार शादी के कई फैसले इतने रोचक होते है, जिसकी उम्मीद भी किसी ने नहीं की होती है | आज हम आपको बॉलीवुड की उस जोड़ी के बारे में बताने जा रहे है, जो पिछले 17 साल से बॉलीवुड में कायम है और वे एक दूसरे के साथ बेहद खुश भी है | जिनका नाम है काजोल और अजय देवगन | लेकिन क्या आप जानते है की बॉलीवुड के इस मिसमैच कपल ने किन शर्तो पर एक दूसरे से शादी की थी |


दोस्तों, जब भी कोई अजय देवगन की फिल्म रिलीज होती है तो दर्शको की मानो भीड़ सी लग जाती है | उन्हें एक नजर देखने के लिए काफी लोग बेताब है | जब लोगो को यह पता चला था की अजय देवगन और काजोल एक-दूसरे से शादी करने वाले है तो लोगो ने उनका काफी मजाक उड़ाया था | उन्हें मिसमैच कपल कहा था | उस समय एक व्यक्ति ने तो यहाँ तक कह दिया था की यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है | इसके बाद जब अजय देवगन के अफेयर की खबरे सामने आने लगी तो फिल्म इंडस्ट्री को इस शादी के टूट जाने का डर लगा | लेकिन इन दोनों के प्यार ने उन्हें एक दूसरे से अलग नहीं होने दिया |

हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू दिया था | जब प्रेस रिपोर्टर ने उनसे पुछा की उनकी शादी में ऐसा क्या खास है, जो इतने उतार चढ़ाव के बावजूद भी चट्टान की तरह टिकी हुई है तो उन्होंने जवाब दिया की उनकी शादी की सबसे अहम बात है, अजय का सीधा और सरल जीवन | इसलिए जब भी कोई व्यक्ति अजय के बारे में कुछ कहता है तो उन्हें उस पर यकीन नहीं होता है | यही वजह है की उनका रिश्ता अभी तक टिका हुआ है |  



एक रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा की आखिर ऐसा क्या था, जिसे देखने के बाद आपने अजय देवगन से शादी की थी | उन्होंने जवाब दिया की शादी से पहले अजय देवगन ने उनसे दो शर्त रखी थी | पहली तो यह की वह सिर्फ एक साल में 1 ही फिल्म बनायेंगे और दूसरी की शादी के बाद वे अपनी लाइफस्टाइल कभी भी नहीं बदलेंगे | यह बात कहकर उन्होंने मुझे भ्रम में नहीं रखा | उनकी ईमानदारी मुझे बहुत पसंद आई | इसलिए मैंने उनसे शादी करने का फैसला किया था |


अजय देवगन और काजोल अपने बच्चो से बहुत प्यार करते है | उन्होंने यह बात कही इवेंट्स में भी कही है | उनके बच्चो की वजह से भी उनके जीवन में उथल-फुथल नहीं होती है | अजय देवगन का धून के धनि होना काजोल को बहुत भाता है | अजय देवगन को भी काजोल बहुत पसंद है | वे काजोल के बारे में कई बार कह चुके है की वे सबसे अलग लड़की है | जब वे उनको देखते है तो उनकी सारी चिंताए दूर हो जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर