Category Archives:  Spiritual

क्या है मक्का-मदीना के शिवलिंग का रहस्य ? जानकर चौंक जायेंगे...

Jan 06 2019

Posted By:  Sandeep

मक्का-मदीना को मुस्लिमो का सबसे पवित्र स्थल बताया गया है | प्रतिवर्ष सैकड़ो मुस्लिम यात्री अपने परवरदिगार के दीदार के लिए यहाँ आते है | ऐसा कहा जाता है हर मुस्लिम को अपने जीवन में मक्का मदीना अवश्य जाना चाहिए | यह स्थल हमेशा से ही विवाद का विषय रहा है | इस स्थल को भगवान शिव के शिवलिंग से भी जोड़ा जाता है | ऐसा कहा जाता है की मक्का में जो पत्थर है वह एक शिवलिंग है | ऐसी ना जाने कितनी ही दन्तकथाये इस क्षेत्र के लिए कही जाती है | आज हम आपको मक्का-मदीना का पूरा सच्चा बताने जा रहे है | 


मक्का-मदीना सऊदी अरब की धरती पर स्थित है | यहाँ ऐसी धारणा है की इस्लाम धर्म की नीव रखने वाले हजरत पैगम्बर महोम्मद का जन्म इसी स्थान पर हुआ था | यहाँ आज भी उनके पदचिन्ह मौजूद है | यदि कोई मुस्लिम अपने जीवन काल में इस पवित्र स्थान के दर्शन करने के लिए आता है तो उसके जीवन के सारे पाप धुल जाते है | मक्का-मदीना की यात्रा को इस्लाम में हज के नाम से जाना जाता है | 

यह विश्व के उन स्थलों में गिना जाता है | जो विश्व के सबसे अधिक विवादित स्थान है | मक्का-मदीना में मुस्लिम यात्रियों के अतिरिक्त और कोई भी नहीं जा सकता है | इसलिए इस पवित्र स्थान के बारे में कई कहानियां प्रचलन में है | कुछ लोगो का मानना है की इस स्थान पर मक्केश्वर महादेव का मंदिर था | जिसका कालांतर में नाम मक्का और मदीना पड़ा | हाल ही में इसके बारे में एक प्रसिद्ध इतिहासकार ने भी बहुत कुछ लिखा है |



मक्का-मदीना के बारे में इतिहासकार पि एन ओक ने अपनी पुस्तक "वैदिक विश्व राष्ट्र का इतिहास" में लिखा है की यहाँ एक बहुत बड़ा पत्थर है, जो आज खंडित अवस्था में मौजूद है | इसी पत्थर को मुस्लिम अपने माथे से चूमते है और परिक्रमा करते है | यह पत्थर कोई आम पत्थर नहीं है | बल्कि, हिन्दुओ के प्रमुख देवता महादेव का शिवलिंग है | इसके बाद यह बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गयी थी |


दोस्तों, हम आपको बता दें की यहाँ ऐसा कोई भी शिवलिंग नहीं है | यह सिर्फ एक दंतकथा है, जिसके बारे में ठीक प्रमाण पुस्तकों में नहीं मिलता है | बल्कि सच तो यह है की मक्का मदीना एक अनुपजाऊ व सकरी घाटी में स्थित क्षेत्र है | यहाँ वर्षा भी ना के बराबर होती है | इस नगर में रहने वाले लोगो का खर्च भी मक्का मदीना आने वाले यात्रियों पर ही निर्भर करता है | यहाँ एक काबा नामक ईमारत है | इसी ईमारत में पैगम्बर महोम्मद का जन्म हुआ था, जिसके मुस्लिम 7 चक्कर लगाते है और चूमते है | यहाँ काफिर अर्थात गैर मुस्लिम लोगो का प्रवेश निषेध है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर