Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 जनवरी 2019, भगवान शंकर करेंगे इन राशियों पर कृपा | जानिए..

Jan 06 2019

Posted By:  Sandeep

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 7 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आपके जीवन में अक्सर यह होता है की जो आप सोचते है वह होता नहीं है | इसलिए यदि आप लापरवाही बरतेंगे तो हो सकता है की आपके जीवनसाथी को नुकसान हो | घर खर्च में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे | आपके कार्य से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | परिवार के सुख चैन में स्थिरता आयेगी | अपने आप को विवादों से दूर रखे | निजी संबंध मधुर होंगे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
संतान के स्वभाव से परेशान रहेंगे | सफलता से घर में वृद्धि होगी | जो चिंता लम्बे समय से चलती आ रही है वह जल्दी ही समाप्त हो जायेंगी | विदेश जाने के योग बन रहे है |  

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आकस्मिक धन लाभ होगा | माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा | विवादों में कमी आयेगी | यदि विरोध जताते है तो काम बिगाड़ सकते है | विवेक में कमी आ सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन आपके लिए अधिक लाभदायक नहीं है | इसलिए धैर्य से काम लेवे | किसी भी काम को करने से पहले तीन बार अवश्य सोचे | आज मौन रहना आपके लिए लाभदायक होगा | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष:-
पुराने रोग से उभरने में मदद मिलेगी | अपने जीवन साथी के साथ चल रहा मनमुटाव थोड़ा कम होगा | यदि कोई गलती करेंगे तो पछताना पड़ सकता है | समय के साथ स्वभाव में परिवर्तन होगा |


तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो:-
आपकी लोकप्रियता से शत्रु प्रभावित होंगे | किसी कार्य को करने के पश्चात् उसका ढिंढोरा ना पीटे | संपत्ति के विवाद शांत होने के योग है | पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी | भगवान को प्रणाम करते हुए कार्य करे | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाने की कोशिश करे | उदार रोग से पीड़ित रहेंगे | आर्थिक मामलो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है | भगवान सूर्य को नमस्कार करते हुए कर्म करे | यदि आज शिवजी को दूध अर्पित करते है तो आपके लिए मंगल होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
समय की अनुकूलता का आभास होगा | अपने स्वभाव को नरम रखे | यात्रा को जितना हो सके टाले | घर खर्च में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपके करियर में अचानक से बदलाव आयेगा | आज स्त्रियों के लिए दिन शुभ है | भगवान शिव शम्बू का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करे | घर में लाभ अधिक होगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किसी दूर के मित्र से मुलाक़ात होने के योग बन रहे है | शत्रु वर्ग इस समय अधिक सक्रीय रहेगा | कार्य करने की अधिकता है | भगवान शिव का जल से अभिषेक करे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
स्वास्थ्य के ठीक होने के आसार लग रहे है | घर खर्च में भी कमी आयेगी | व्यवसाय को बदलने में जल्दबाजी ना करे | मन में निराशा के भाव कम होंगे | दिन मध्यम रहेगा |


दोस्तों, यह था 7 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद प्रसन्नता होगी | यदि पवित्र मन से भगवान शंकर को प्रातः काल सूर्य उदय के साथ गाय के दूध से अभिषेक किया जाए तो मन की हर इच्छा पूर्ण होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर