Category Archives:  Spiritual

हनुमान जी ने लिखी थी सर्वप्रथम रामायण, लेकिन समुद्र में फेंक दी थी | जानिए क्यों ?

Jan 08 2019

Posted By:  Sandeep

दुनिया जानती है की रामायण की रचना सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि के द्वारा की गयी थी | लेकिन यह वास्तविक सच नहीं है | क्योंकि रामायण को सबसे पहले लिखने वाले शख्स हनुमान जी थे | उन्होंने सर्वप्रथम रामायण लिखी थी | हो सकता है की आपको इस बात पर पूरा विश्वास ना हो, लेकिन सत्यता को नकारा नहीं जा सकता है | यह बात भारत के प्राचीन हिन्दू धर्म ग्रंथो में मिलती है की रामायण की रचना स्वयं प्रभु हनुमान ने की थी |  


कहानी उस समय की है जब श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त कर ली थी | इस विजय के उपलक्ष्य में उन्होंने दुनिया को रामायण की कथा सुनाने का विचार किया | उन्हें विश्वास था की एक दिन ऐसा आयेगा, जब भगवान राम की जीवनगाथा का पूरी दुनिया को पता चलेगा | इसके लिए वह तपस्या करने के लिए हिमालय पर्वत चले गये | जहां उन्हें एक बड़ा पत्थर दिखाई दिया | जिस पर उन्होंने अपने नाखूनों से रामायण लिखी | हनुमान जी ने जो रामायण लिखी थी, उसका नाम हनुमद रामायण था | 

लेकिन जब हनुमान जी रामायण पूरा करने के पश्चात् भगवान शिव की तपस्या करने लगे | उसके कुछ समय बात वाल्मीकि ने अपने द्वारा लिखी गयी रामायण को पूरा किया और उसे भगवान शिव को समर्पित करने के लिए हिमालय पर्वत की ओर चले गए | जहां उन्होंने देखा की वीर हनुमान ने पहले से ही रामायण लिख दी है | 



जब हनुमान जी को यह पता चला की उनके द्वारा रामायण लिखने से वाल्मीकि जी हताश है तो उन्होंने हनुमद रामायण को नष्ट करने का विचार किया | लेकिन शिला को तोड़ने से भगवान श्री राम का अपमान होता | क्योंकि उनके जीवन की पवित्र गाथा उस शिला पर लिखी गयी थी | इसके लिए हनुमान जी ने अपने एक कंधे पर वाल्मीकि जी को बैठाया और एक हाथ में उस शिला को उठाया और हिंदमहासागर की ओर चले आये |


इसके बाद उन्होंने उस शिला को वाल्मीकि जी के देखते ही देखते समुद्र में फेंक दिया | इसके उपरांत हनुमद रामायण का अस्तित्व समाप्त हो गया | इस कहानी का किसी भी शख्स को पता नहीं था | यह कहानी कुछ धर्म ग्रंथो में देखने को मिलती है | इसका वर्णन महर्षि वाल्मीकि ने अपने द्वारा लिखी रामायण में नहीं किया है | इसलिए यह कहानी कुछ ही लोगो को ज्ञात है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर