Category Archives:  Spiritual

आज भी इस शहीद जवान की आत्मा करती है सरहदों की रक्षा, हर महीने दी जाती है सैलरी | जाने..

Jan 11 2019

Posted By:  Sandeep

भारतीय सेना दुनिया की सबसे अच्छी सेनाओ में गिनी जाती है | यह विश्व की चौथी सबसे ताकतवर सेना है | लेकिन यदि जोश और जज्बे में बात की जाये तो भारत की सेना दुनिया में सबसे ताकतवर सेना है | आज हम भारतीय सेना के उस जवान के बारे में बताने जा रहे है जो मरने के बाद भी हमारे देश की सरहदों की सुरक्षा कर रहा है | आपको यह सुनकर हसी आएगी | लेकिन यही सत्य है | आईये इस पुरे वाकये को विस्तार से जानते है | 


सिक्कम भारत का ऐसा राज्य है जो भूटान, नेपाल और चीन से घिरा हुआ है | यहाँ देश की सेना को हर समय चौकन्ना रहना पड़ता है | ऐसे ही एक सैनिक थे हरभजन सिंह, जो 1968 में किसी दुर्घटना में शहीद हो गए | ऐसा कहा जाता है की इनकी मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर किसी को भी नहीं मिला था | तभी एक रात सेना के एक जवान के सपने में हरभजन की आत्मा आई और उसे अपने पार्थिव शरीर का पता बताया |

सैनिक ने यह बात अपने बड़े अफसर को बताई | अगले दिन हरभजन सिंह का पार्थिव शरीर ढूंढने का अभियान चलाया गया | ऐसा कहा जाता है की हरभजन सिंह का पार्थिव शरीर उसी जगह मिला | जिस जगह हरभजन की आत्मा ने बताया था | उसी जगह सेना के जवानो ने हरभजन का अंतिम संस्कार कर दिया और उसका एक मंदिर बनवा दिया | 



इस मंदिर को आज बाबा हरभजन के नाम से जाना जाता है | इसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते है | ऐसा कहा जाता है की आज भी बाबा हरभजन की आत्मा भारत-चीन की बॉर्डर की सुरक्षा कर रही है | यदि चीन कोई भी चालाकी करने की कोशिश करता है तो बाबा हरभजन भारतीय सैनिको को चौकन्ना कर देते है | 


इस बात को भारतीय सेना के जवान खुद मानते है | यही कारण है मरने के बाद भी बाबा हरभजन को सरकार पेंशन नहीं बल्कि सैलरी देती है | इसके अतिरिक्त निश्चित समय अंतराल पर उनका प्रमोशन भी करती रहती है | यह बात कहने में किसी फिल्म की स्टोरी की तरह लगती है लेकिन यही सत्य है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर