Category Archives:  Spiritual

क्यों हिन्दू धर्म में महिलाये नहीं फोड़ती है नारियल | जानिए रहस्य...

Jan 15 2019

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में नारियल फोड़ने की परम्परा सालो से ही चलती आ रही है | जब भी कोई शुभ काम होता है, उसके बाद नारियल फोड़ा जाता है | विवाह के अवसर से लेकर घर में होने वाली पूजा में नारियल का प्रयोग किया जाता है | इसे पुरुषो द्वारा एक ही वार में फोड़ा जाना शुभ माना जाता है | लेकिन क्या आप जानते है की नारियल को स्त्रियां क्यों नहीं फोड़ती है | आईये इसके पीछे का रहस्य जाने....


हिन्दू धर्म ग्रंथो में माना गया है की नारियल कोई फल नहीं है | बल्कि बीज है, जिसे महिलाओ की प्रजनन क्षमता से जोड़ा जाता है | ऐसा माना जाता है की यदि कोई महिला नारियल को फोड़ेगी तो उसकी संतान जीवन में कभी भी सुखी नहीं रहेगी | इसके अतिरिक्त संतान सुख प्राप्ति भी कठिन हो जायेगी अर्थात उसकी प्रजनन क्षमता कम हो जाएगी | इसलिए संतान सुख प्राप्ति के लिए महिलाये हिन्दू धर्म में नारियल नहीं फोड़ती है |

इस नारियल के पीछे बहुत सारी दंतकथाएं भी छिपी हुई है | कुछ विद्वानों का कहना है की नारियल को पुरुषो के द्वारा फोड़ने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है | ऐसा कहा जाता है की भगवान श्री हरी विष्णु ने नारियल माता लक्ष्मी को उपहार स्वरुप दिया था | इसलिए इस नारियल पर माता पार्वती के अतिरिक्त किसी और का अधिकार नहीं है | 



यदि कोई महिला इसे फोड़ती है तो वह भगवान विष्णु के क्रोध का शिकार हो जायेगी | जबकि कुछ विद्वान नारियल के बारे में एक अलग ही मत प्रस्तुत करते है | विद्वानों का कहना है की धरती की संचालन व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं भगवान हरि विष्णु माता लक्ष्मी के साथ धरतीलोक पर आये थे | इन दोनों के साथ समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई कामधेनु गाय भी थी | जो कालांतर में महर्षि विशिष्ठ को वरदान स्वरुप प्राप्त हुई थी | भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ एक नारियल भी था | यह ऐसा फल था जो माता लक्ष्मी को अतिप्रिय है | इसलिए महिलाओ को नारियल फोड़ने की परंपरा से दूर रखा जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर