Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 जनवरी 2019, इन राशियों को भगवान गणेश करेंगे आबाद | जानिए...

Jan 15 2019

Posted By:  Sandeep

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | भगवान गणेश सभी दुखो के नाश करने वाले देवता है | जो उनकी सच्चे मन से पूजा करता है उनका आशीर्वाद उन्हें अवश्य ही प्राप्त होता है | इसलिए जानिए 16 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे | आजीविका के साधनो को बढ़ावा मिलेगा | किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित रहेंगे | अपना आत्मविश्वास बनाये रखे | भगवान गणेश की कृपा रहेगी | इसलिए उन्हें लड्डू का भोग लगावे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपको इस समय चौकन्ना रहना है जिस व्यक्ति पर आपको सबसे अधिक विश्वास है वही व्यक्ति आपको धोखा देने वाला है | इसलिए धैर्य और विश्वास बनाये रखे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
पिता के व्यवसाय में अचानक से रुचि बढ़ जायेगी | आपको बहनो की चिंता रहेगी | आपका मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश रहेगा | परिवार में विवाद हो सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी | कोई धार्मिक कार्य होने के आसार लग रहे है | धन का प्रबंध आसानी से नहीं हो पायेगा | इसलिए आप घर में आ रहे आर्थिक संकट को नहीं रोक पा रहे है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपको अपनी आलसी प्रवर्तियों को त्यागना होगा | क्योंकि कोई भी कार्य तभी सफल हो सकता है जब आप अपनी पूर्ण शक्ति के साथ उसे करते है | समय के अनुसार अपनी बातो को लोगो के सामने रखे |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष:-
आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा | आप आजकल कार्यो को बहुत टाल रहे है | यह सब करना बंद कर देवे | क्योंकि यह आपको शोभा नही देता है | राजहित के कार्यों में सफलता मिलने के योग है |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो:-
आपको भूलने की आदत है | इसलिए आपका जीवन साथी आपसे काफी नाराज रहता है | आपको समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लेने चाहिए | क्योंक ऐसा ना करने से मनोबल कमजोर होता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपको मित्रो और रिश्तेदारों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए | व्यवसाय से सम्बंधित कार्यो को समय पर पूरा कर लेवे | विदेश जाने के योग बन रहे है | भगवान गणेश के दर्शन लाभदायक होंगे | इससे आपके घर में खुशियां कदम चूमेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो
आप जैसी कल्पना कर रहे है वैसे ही व्यापार में परिणाम देखने को मिल सकते है | आप अपने कार्यों से लोगो को अचंभित कर देंगे | यदि आप खान-पान की आदत को नहीं सुधारते है तो जीवन में कष्ट हो सकते है | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपके कार्यस्थल पर थोड़ा विवाद हो सकता है | सहयोगियों से भी मनमुटाव हो सकता है | स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां दूर हो जाएंगी | भगवान गणेश को प्रातः काल लड्डू का भोग लगावे | आपके जीवन में खुशहाली अवश्य आएगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
भूमि और संपत्ति के कार्यों में लाभ की आशंका है | परिवार की सुख में वृद्धि होगी | आपके लिए कर्म करना बेहतर है | इसलिए कर्म करे और फल की इच्छा ना रखे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपको अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी | अपने काम की व्यस्तता में जरुरी कार्यों को करना ना भूले | परेशानियां हो सकती है | भगवान गणेश के दर्शन करने के उपरांत ही आवश्यक कार्यों को अंजाम देवे |


दोस्तों, यह था 16 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान गणेश सभी देवो में श्रेष्ठ है | इसलिए जो कोई भी व्यक्ति इन्हे ह्रदय से अपना बना लेता है | उसके दुखो का नाश स्वतः ही हो जाते है | इसलिए प्रातःकाल इन्हे लड्डू का भोग लगावे आपके हर कार्य शुभ होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर