Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 जनवरी 2018, इन राशियों का होगा भाग्य उदय | जानिए...

Jan 17 2019

Posted By:  Sandeep

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 18 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आपके पुराने मित्र पुनः आपके जीवन में आ सकते है | नये मित्रो का साथ मिलेगा | अनजान लोगो पर भरोसा ना करे | आर्थिक स्थिति में लाभ होगा | अचानक धन खर्च बढ़ सकता है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज के लिए आपका दिन लाभदायक है | आपसे उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे | व्यापार में आय बढ़ सकती है | माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी | धन के लाभ की सम्भावना है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
जीवन साथी का आपको सहयोग मिलेगा | शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार रहेंगे | व्यापार में विघ्न पड़ सकता है | लेकिन यदि माँ लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाए तो मुसीबत टल सकती है |  

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आपका आज का दिन थोड़ा अच्छा नहीं है | ऐसा कोई भी कार्य न करे, जिससे आप मुसीबत में पड़ जाये | घर के परिजनो के साथ कहा-सुनी हो सकती है | नकारात्मक विचारो से दूर रहे | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आप लाख जतन कर ले | लेकिन समय से पहले कार्य पूरा नहीं होगा | मध्यान्ह काल के बाद आपको प्रतिकूलता का विश्वास होगा | स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है | धन अधिक खर्च होगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष:-
आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है | धैर्य से काम लेवे, जल्द-बाजी में फैसले ना लेवे | प्रवास या पर्यटन के योग है | आपको साधु-संतो या बुजर्गो का मार्गदर्शन प्राप्त होगा |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो:-
आपके घर में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा | विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी | भावुकता में निर्णय ना लेवे | व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी | समय के अनुसार स्वयं को ढाल लेवे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का आपका दिन शुभ नहीं है | मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ-साथ धन में भी हानि के योग है | माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है | किसी व्यक्ति से निरर्थक वाद-विवाद ना करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
दोपहर के बाद मन में स्थिरता आयेगी | भाइयों के संबंधो में भी निकटता आयेगी | घर में अमंगल हो सकता है | इसलिए माता लक्ष्मी को जनेऊ अर्पित करे | स्वास्थ्य में अनुकूलता आयेगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपके मन में नकारात्मक विचार नहीं आने चाहिए | इसके साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखे | धैर्य से काम लेवे | कोई भी बात कहने से पहले उस पर विचार अवश्य कर लेवे | अन्यथा बने-बनाये काम बिगड़ सकते है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है | यदि कोई भी शुभकाम शुरू करना चाहते है तो यही समय ठीक है | धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है | धन सम्बंधित लेन-दें में सावधानी बरते |  

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | कम समय में अधिक फल का विचार त्याग देवे अन्यथा फंस सकते है | मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी | स्वास्थ्य में भी गिरावट देखी जा सकती है |
  

दोस्तों, यह था 18 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है | यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से उनकी पूजा करता है तो वे उनसे अवश्य ही प्रसन्न होती है | इसलिए भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर