Category Archives:  Spiritual

इन वस्तुओ का भूल कर भी ना करे दान, हो सकते है कंगाल | जाने...

Jan 18 2019

Posted By:  Sandeep

दान करना भारत की प्राचीन काल से ही परंपरा रही है | भारतीय मान्यताओं के अनुसार दान देने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती है | लेकिन आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए  | यदि ऐसा किया जाता है तो आप बर्बाद हो सकते है | आईये इन चीजों के बारे में जाने...


कपड़ो का दान 
हिन्दू धर्म में कपड़ो का दान करना काफी शुभ माना जाता है | जरूरतमंद व्यक्ति का तन ढकना भगवान की पूजा करने से भी बड़ा पुण्य का काम है | लेकिन कभी भी अपने पुराने वस्त्रो का दान नहीं करना चाहिए | यदि आप ऐसा करते है तो भारी विपदा में पड़ सकते है | गृह क्लेश के साथ-साथ धन की हानि भी हो सकती है |  

झाड़ू का दान 
ऐसा कहा जाता है की झाड़ू साक्षात् माता लक्ष्मी का प्रतिक है | जिस घर में प्रातः काल झाड़ू से घर की सफाई की जाती है | उस घर में लक्ष्मी स्वयं विराजमान होती है | इसलिए प्रत्येक महिला को प्रतिदिन सूर्यौदय से पहले अपने घर की सफाई कर लेनी चाहिए | लेकिन यदि कोई महिला अपने घर की झाड़ू का दान करती है तो उसके घर से माता लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है | 



तेल का दान 
शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करना काफी शुभ होता है | लेकिन हमे किसी भी व्यक्ति को पका हुआ ख़राब तेल दान नहीं करना चाहिए | इससे आपके घर में मुसीबतो का पहाड़ टूटकर गिर सकता है | क्योंकि शनिदेव की दृष्टि आपको तबाह कर सकती है | इसलिए किसी भी कीमत पर शनिवार या अन्य दिन पके हुए तेल का दान ना करे |

स्टील का दान 
आपको यह ध्यान रखना चाहिए की किसी भी कीमत पर आप स्टील का दान ना करे | क्योंकि शास्त्रों में स्टील के दान करने से परहेज करने के लिए कहा गया है | शास्त्रों के अनुसार स्टील का यदि कोई व्यक्ति दान करता है तो उसके घर से सुख शांति सदा के लिए चली जाती है | 


बासी खाने का दान 
संसार का कोई भी धर्म क्यों ना हो, खाने का दान करना हर धर्म में शुभ माना जाता है | क्योंकि भारत के महान कवी तुलसीदास जी कहते है की दुनिया में समुद्र की आग से भी बड़ी आग पेट की होती है | जिसे बुझाने के लिए व्यक्ति जी तोड़ मेहनत करता है | यदि कोई व्यक्ति बासी खाने का दान करता है तो गरीब की भूख तो समाप्त हो जाती है लेकिन इसके साथ ही वह कई बिमारियों का शिकार भी हो जाता है | हम दान में उसे रोटी नहीं बल्कि बीमारी दे रहे होते है | इसलिए बासी खाने का दान किसी भी कीमत पर ना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर