Category Archives:  Spiritual

क्यों कुंवारी लड़कियों को नहीं छूना चाहिए शिवलिंग ? जानिए वजह...

Jan 18 2019

Posted By:  Sandeep

भगवान शक्ति के भंडार है | लेकिन उनके बारे में कई रोचक तथ्य ऐसे है जिन्हे बहुत सारे लोग नहीं जानते है | ऐसी ही एक मान्यता है की हिन्दू धर्म में कुंवारी लड़कियों को महादेव के शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए | आज हम आपको इसके पीछे का राज बताने जा रहे है |


शिवलिंग स्वयं भगवान शिव का प्रतिक है | ऐसा कहा जाता है की शिवलिंग में स्वयं भगवान शिव विराजमान रहते है | यदि कोई भी व्यक्ति भक्ति-भाव से शिवलिंग की पूजा करता है तो भगवान शंकर उससे शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते है | इसलिए शिवजी को आशुतोष भी कहा जाता है | कुंवारी लड़कियां भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा तो कर सकती है | लेकिन जिस मंदिर में भगवान शिव का केवल शिवलिंग ही हो, उसे लड़कियों को नहीं छूना चाहिए | इसके पीछे प्राचीन काल से ही एक कहानी प्रचलन में है |

ऐसा कहा जाता है की सृष्टि के प्रारम्भ में ब्रह्मा और विष्णु में यह होड़ लगी की सबसे ताकतवर कौन है ? तभी वहां एक दिव्य ज्योति प्रकट हुई जिसने यह सिद्ध किया की ब्रह्मा और विष्णु से भी बड़ी वह श्रेष्ट है | इसलिए ब्रह्मा और शिव ने उस ज्योति को परब्रह्म मानकर शिवलिंग के रूप में स्थापित किया | तभी से आजतक महादेव के शिवलिंग की पूजा की जा रही है |



जब शिव दुनिया के सामने प्रकट हुए उस समय वे अत्यंत क्रोध में रहते थे | उन्हें समाधी में लीन रहना, नशा करना अत्यंत प्रिय था | यदि कोई व्यक्ति उनके पास गलती से भी चला जाता तो भगवान शिव के क्रोध का उनको सामना करना पड़ता था | यही कारण था की देवी-देवता और सुन्दर अप्सराये भी उनके सामने जाने से घबराती थी |


उसी समय से यह परंपरा है की कुंवारी लड़कियों को भगवान शंकर के शिवलिंग को चुना नहीं चाहिए | यदि लड़कियां ऐसा 
करती है तो उन्हें भगवान शिव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है | इसके अतिरिक्त लड़कियों को कभी भी भगवान शिव की अकेले पूजा नहीं करनी चाहिए | उनके साथ माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए | कुंवारी लड़कियां शिवलिंग को ऊपर से दूध और जल अवश्य अर्पित कर सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर