Category Archives:  Spiritual

शादी के दिन वर्षा होना नहीं है अपशगुन, भगवान देते है ये संकेत | जाने...

Jan 19 2019

Posted By:  Sandeep

हिन्दू धर्म में आये दिन कोई ना कोई त्योहार अवश्य आता है | लेकिन शादी एक ऐसा त्यौहार आता है जो विवाहित जोड़े की जिंदगी में सिर्फ एक बार आता है | इसलिए शादी को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है | लेकिन मुसीबत तो उस समय होती है जब सब बाराती बैठे हुए होते है और अचानक से बरसात आ जाती है | उस समय व्यक्ति को काफी गुस्सा आता है | क्योंकि जहाँ एक ओर मेजबान बारातियों की हरकतों से परेशान रहता है तो वहीँ दूसरी ओर बारिश से चारो ओर गिला हो जाता है | 


भारतीय समाज में ऐसी बहुत सारी मान्यताये है जो कहीं न कहीं अंधविश्वासी है | ऐसी ही एक मान्यता है शादी में बरसात आने की | ऐसा कहा जाता है की यदि किसी की शादी हो और उस मौके पर बरसात आ जाए तो भगवान इन्द्र क्रोधित होते है | लेकिन आज हम आपको इसके पीछे की वास्तविक सच्चाई बताने जा रहे है |  

भारत के महान ऋषियों का कहना है की विवाह के अवसर पर बरसात आना काफी शुभ है | क्योंकि वर्षा भगवान का क्रोध नहीं बल्कि उनकी कृपा होती है | जिस प्रकार बरसात सुखी जमीन को गिला करके उसके सीने की आग को ठंडा करती है | उसी प्रकार शादी के दिन वर्षा दूल्हा-दुल्हन के जीवन में खुशियाली लाती है | 



वर्षा आने से नयी वनस्पति की उत्पत्ति होती है और पर्यावरण में ख़ुशी का माहौल बन जाता है | वर्षा के द्वारा भगवान आपकी ओर यह संकेत करना चाहते है की आपका दांपत्य जीवन आनंद से भरपूर रहे | उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है | वर्षा नए परिवार की वृद्धि की संकेत भी देती है |


शादी के दिन वर्षा आना भाग्योदय का प्रतिक है | यदि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हो और उस दिन वर्षा आती है तो उसे भगवान की कृपा माना जाता है | इसलिए जिस भी शादी में बरसात आये तो उसे अपशगुन नहीं कहना चाहिए | यह तो साक्षात् भगवान इन्द्र की विवाहित जोड़े पर कृपा का प्रतिक है | हमे इस दिन वर्षा के लिए भगवान का धन्यवाद करना चाहिए | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर